Ravi Kishan: 'NEET अखबार लीक...' बोलकर बुरे फंसे रवि किशन, लोग बोले- ये है BJP सांसद का IQ लेवल! - Haribhoomi

Published on 21 जुल॰ 2026

NEET Paper Leak मामले पर बयान देते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन की जुबान फिसल गई। 'पेपर' की जगह 'अखबार' बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ravi Kishan On Neet Paper Leak

'NEET अखबार लीक...' बोलकर बुरे फंसे रवि किशन

  • Published: 21 Jul 2026, 05:08 PM IST
  • Last Updated: 21 Jul 2026, 05:08 PM IST

Ravi Kishan On Neet Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बयान देते समय 'NEET पेपर लीक' की जगह गलती से 'NEET अखबार लीक' बोल देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई।

क्या बोले रवि किशन?
संसद सत्र के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे। हालांकि, इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने 'NEET पेपर लीक' की जगह 'NEET अखबार लीक' कह दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

BJP MP Ravi Kishan : Whoever leaked NEET Newspaper must be punished

This is the IQ level of BJP MPs who doesn't even know, NEET is a Examination and not a Newspaper

These people are in power and ruling our country 😭😭 pic.twitter.com/zPOpvX1clY

— Veena Jain (@Vtxt21) July 21, 2026

रवि किशन का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे लेकर कहा कि ये है BJP सांसद का IQ लेवल, जबकि कुछ लोगों ने इसे बोलने में हुई सामान्य चूक बताया। वीडियो पर लगातार लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या है पूरा मामला?
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कई दिनों से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि परीक्षा गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो, शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

संसद मार्च के दौरान हुआ था हंगामा
हाल ही में CJP ने जंतर-मंतर से संसद तक 'चलो संसद' मार्च निकाला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जिसके बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया। इसी मुद्दे पर संसद में भी चर्चा हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े- '20 जुलाई याद रखना...' Sonakshi Sinha ने शेयर की प्रदर्शन की दर्दनाक तस्वीरें, बोलीं- 'पूरे देश का दिल टूट गया'