Ravi Kishan INDIA Block Protest: रायपुर में गोरखपुर सांसद रवि किशन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस हाईजैक करने पर उतर आई

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Ravi Kishan INDIA Bloc Protest:छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे बीजेपी (BJP) सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने दिल्ली में हुए INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन (INDIA Bloc Protest) और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में बीजेपी को हरा नहीं पा रही है, इसलिए अब हाईजैक करने पर उतर आई है।

'मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी'

Ravi Kishan का हमला, 'मानसिक संतुलन खो चुके हैं Rahul Gandhi, अपनों को ही मार रहे कोहनी'

छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने दिल्ली में हुए INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। रवि किशन ने… pic.twitter.com/XkP8ozXYtP

— Bansal News Official (@BansalNews_) October 13, 2026

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जिस तरह के काम कर रहे हैं, उससे लगता है कि वो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग चुनाव में बीजेपी को हरा नहीं पाते हैं, इसलिए इस तरह के आंदोलन कर रहे हैं।

प्रदर्शन और मारपीट को लेकर साधा निशाना

सांसद रवि किशन ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह की तस्वीरें आ रही हैं, उससे लग रहा है कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वो किसी को कोहनी से मार रहे हैं और मारपीट पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की मारा-मारी में जूते-चप्पल चले।

'65 साल तक इन लोगों ने देश का शोषण किया'

रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा कि ये मोदी जी को हरा नहीं पा रहे हैं, भाजपा को हरा नहीं पा रहे हैं तो ये हाईजैक करने पर आ गए हैं। 65 साल तक इन लोगों ने देश का शोषण किया, ये चाहते हैं कि देश फिर से 65 पीछे चला जाए। इसलिए हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग जनता से पूछ नहीं रहे कि जनता क्या चाहती है ? जनता मोदी जी और बीजेपी सरकार को चाहती है।

मोदी सरकार के कामों का किया जिक्र

बीजेपी सांसद ने कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विराट और विशाल हुआ है। भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इतने ऐतिहासिक काम के बाद भी विरोधी दलों ने पहले सदन नहीं चलने दिया और अब नवंबर में भी नहीं चलने देंगे।

नेता विपक्ष राहुल गांधी से पूछा सवाल

बीजेपी सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब आप चुनाव जीतते हैं और जहां-जहां आपकी सरकार बनती है, तब आप लोगों ने EVM और वोट चोरी पर आवाज क्यों नहीं उठाई ? उन्होंने कहा कि जब आप हारते हैं और जब आपको जमीनी खबर आती है कि आप हारने जा रहे हैं, तो आप मोदी को हरा नहीं सकते और जनता को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनाव में भी आप हारेंगे और उत्तराखंड में भी हारेंगे। जनता को भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में PV ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल, आम जनता की बढ़ सकती है परेशानी

'यह राजनीति नहीं, विचारों की लड़ाई है'

सांसद रवि किशन ने कहा कि यह राजनीति नहीं, विचारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विकास पर लड़ाई करिए, आपका रोड मैप क्या है ? बीजेपी सांसद ने दावा किया कि बीजेपी 2027 में 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेगी और 2029 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।