
कुत्ते के साथ रवीना का वीडियो वायरल
Raveena Tondon Video: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रही रवीना टंडन अक्सर किसी न किसी इवेंट में नजर आती हैं. बीते दिन रवीना पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय डॉग की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं. इस दौरान रेड कार्पेट पर वो एक कुत्ते के साथ इंट्रेक्ट होती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को कुत्ते ने काट लिया है. इस खबर के बाद फैंस को भी रवीना की काफी चिंता होने लगी और वो एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं. हालांकि, रवीना ने अब खुद इस वायरल वीडियो का सच बताया है.
रवीना ने खुलासा किया है कि कुत्ते ने उन्हें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. दरअसल, जब एक्ट्रेस कुत्ते के साथ पोज दे रही थीं तब कुत्ता उनकी ड्रेस पर अटैक करता है. लेकिन रवीना इस दौरान पेनिक होने के बजाय सीच्युएशन को काफी शांत तरीके से संभाला.
ये भी पढ़ें: CID फेम विवेक मशर ने क्यों छोड़ा टीवी? अब बेंगलुरु में करते हैं ये काम
कुत्ते के साथ रवीना का वीडियो वायरल
दरअसल, रेड कार्पेट पर रवीना टंडन एक डॉग के साथ प्यार से खेल रही थीं और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रही थीं। इसी दौरान जब वह फोटोग्राफर्स के लिए अकेले पोज देने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ते ने उनकी पीले रंग की ड्रेस की लटकती हुई आस्तीन और धागे को अपने मुंह से पकड़ लिया. इस दौरान वह भौंक भी रहा था, जिससे देखने वालों को लगा कि उसने एक्ट्रेस पर हमला कर दिया है.
हालांकि रवीना ने पूरे समय बेहद शांत व्यवहार किया है. उन्होंने न तो घबराहट दिखाई और न ही कुत्ते को जोर से हटाने की कोशिश की. डॉग हैंडलर्स ने तुरंत स्थिति संभाल ली, जिसके बाद रवीना ने दोबारा प्यार से उस कुत्ते को सहलाया. बाद में पैपराजी से बातचीत में रवीना टंडन ने साफ किया कि कुत्ते ने उन्हें न तो काटा और न ही हमला किया. उन्होंने बताया कि वहां एक दूसरा कुत्ता भी रेड कार्पेट की तरफ आ रहा था, जिसे देखकर वह डॉग एक्साइटेड हो गया था.उसी उत्साह में उसने उनकी ड्रेस पकड़ ली थी.
रवीना का जानवरों के लिए प्यार
रवीना टंडन लंबे समय से पशु प्रेम और उनके संरक्षण के लिए आवाज उठाती रही हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के बचाव और उनकी देखभाल से जुड़ी बातें शेयर करती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने भारी बारिश के दौरान हाईवे पर फंसे एक कुत्ते को बचाकर उसे एनिमल वेलफेयर संगठन तक पहुंचाने की कहानी भी शेयर की थी.
ये भी पढ़ें: R Madhavan: राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते आर. माधवन? दोस्त विजय को लेकर कही ये बात

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More