Rasha Thadani Upcoming Movie: 2026 नहीं 2027 में आएगी राशा थडानी-अभय वर्मा की लिइके लइका, वजह आई सामने

Published on 30 अग॰ 2026

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपनी एक्टिंग डेब्यू कर लिया है और अब वे इंडस्ट्री में धीरे-धीरे पांव जमाने में लगी हुई हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म लइके लइका को लेकर अपडेट आ गया है. इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. फिल्म पहले साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है और ये फिल्म अब 2027 में आएगी. राशा थडानी के अपोजिट इस फिल्म में मुंज्या फिल्म के एक्टर अभय वर्मा नजर आएंगे.

दरअसल इसकी वजह राशा की डेब्यू फिल्म आजाद से जुड़ी हुई है. इस फिल्म के गाने उई अम्मा को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसकी वजह था राशा थडानी का शानदार डांस. अब मेकर्स ने लइकी लइका फिल्म में भी राशा की डांस स्किल्स को युटिलाइज करने का मन बना लिया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स लइकी लइका फिल्म में स्पेशल डांस सॉन्ग चाहते हैं. ऐसे में मेकर्स को थोड़ा समय चाहिए इसलिए ही फिल्म की रिलीज को 2027 के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. अब मेकर्स इस फिल्म को फरवरी 2027 में वैलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं ताकि इसे और ऑडियंस भी मिले और फिल्म के सक्सेसफुल होने के चांस भी बढ़ें.

ये भी पढ़ें- Palak Tiwari Photos: एथनिक ड्रेस में पलक तिवारी ने दिखाया ग्लैमर, पिंक लहंगा पहन छाईं

अभय-राशा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

फिलहाल इस फिल्म के बारे में कोई ज्यादा डिटेल्स नहीं आई हैं. राशा की बात करें तो उनकी डेब्यू फिल्म आजाद थी. इस फिल्म में वे अमन देवगन के अपोजिट नजर आई थीं. उनकी ये फिल्म भी साल की शुरुआत में आई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी. वहीं अभय वर्मा की बात करें तो उन्होंने मुंज्या फिल्म से फैंस के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बना ली है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब उनके हाथ बड़ी फिल्म लगी है और वो शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगे. वहीं हाल ही में वे ऑपरेशन सागर वेब सीरीज का भी हिस्सा थे.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button