Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले ही दिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिना खेले ही नागालैंड की टीम ग्रुप स्टेज (लीग चरण) के अपने अगले मैच में पहुंच गई. आइए इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं.
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले ही दिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिना खेले ही नागालैंड की टीम ग्रुप स्टेज (लीग चरण) के अपने अगले मैच में पहुंच गई. आइए इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/11/ranji-trophy-2026-27-nagaland-team-advanced-to-the-next-round-without-playing-know-the-real-reason-2026-10-11-14-39-31.jpg)
रणजी ट्रॉफी
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत आज यानि 11 अक्टूबर से हो गई है. पहले राउंड में कुल 19 मुकाबले खेले जा रहे हैं. मगर, इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. नागालैंड की टीम बिना मैच खेले ही ग्रुप स्टेज (लीग चरण) के अपने अगले मैच में पहुंच गई. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे हुआ. चूंकि, नागालैंड के मैच में तो बारिश भी नहीं हुई. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उस वजह के बारे में बताते हैं. आपको बता दें, रणजी ट्रॉफी में ऐसा नजारा 17 सालों के बाद देखने को मिला है.
बिना खेले ही दूसरे राउंड में पहुंची नागालैंड की टीम
रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच मुकाबला 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाने वाला था. हालांकि, अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे विवाद के कारण टीम का सिलेक्शन ही नहीं हो पाया, जिसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश की टीम मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थी.
बीसीसीआई ने अधिकारियों को पहले ही बता दिया था कि यह मुकाबला शुरू नहीं हो सकेगा. इसके बाद नागालैंड को वॉकओवर मिल गया और टीम को विजेता घोषित कर दिया गया. इस जीत से नागालैंड को छह अंक मिले. आमतौर पर किसी टीम के मैच से हटने पर दूसरी टीम को जीत के लिए मैदान पर मौजूद रहना पड़ता है. लेकिन इस मामले में बीसीसीआई की पहले से मिली जानकारी के कारण नागालैंड ने मैदान पर जाने के बजाय एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया.
Arunachal forfeits Ranji opener as Nagaland heads home; doubts also linger over next fixture
In an ideal situation, Nagaland would have taken the field at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Sunday morning for its Ranji Trophy Plate Group fixture against Arunachal Pradesh.…
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) October 11, 2026
अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन में क्या है विवाद?
अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) में इस समय दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है. राज्य के छह जिलों के क्रिकेट संघों ने आरोप लगाया है कि एसोसिएशन के चुनाव में नियमों का पालन नहीं किया गया. इन संघों ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है. यह मामला फिलहाल गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर शाखा में चल रहा है.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भी पहले कहा था कि एसोसिएशन में चल रहे विवाद के कारण क्रिकेट से जुड़े फैसले लेने में परेशानी हो रही है. टीम का चयन नहीं होने के कारण अरुणाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी का अपना पहला मुकाबला नहीं खेल सका.
While this was the first time in 17 years that a Ranji Trophy game was forfieted, doubts also persist over Arunachal Pradesh’s participation in its next fixture, against Sikkim next week, unless the the legal impasse within the state association shows any signs of an immediate… https://t.co/p2WPK4Dyiz
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) October 11, 2026
17 साल बाद रणजी ट्रॉफी में हुआ ऐसा
रणजी ट्रॉफी में करीब 17 साल बाद किसी टीम के मैच नहीं खेलने के कारण मुकाबला रद्द हुआ है. इससे पहले साल 2009 में सर्विसेज की टीम ने सुरक्षा कारणों से श्रीनगर जाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर को वॉकओवर के जरिए जीत मिली थी. अब अरुणाचल प्रदेश को अगले सप्ताह सिक्किम के खिलाफ खेलना है.
अगर तब तक विवाद का समाधान नहीं हुआ और टीम का चयन नहीं हो पाया, तो यह मुकाबला भी रद्द हो सकता है. ऐसे में एसोसिएशन के विवाद का असर राज्य की घरेलू क्रिकेट टीम पर पड़ता दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें:IND VS WI: आज चल गए ये 3 खतरनाक खिलाड़ी, तो पक्की ही हो जाएगी वेस्टइंडीज की जीत, बढ़ेगी भारत की चिंता
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
