रांची : Ranchi Student Protest : झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ पिछले 17 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब उग्र और निर्णायक दौर में पहुंच गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा किए गए विधानसभा घेराव के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्र नेता देवेंद्र महतो पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और 4 दिनों से उन्होंने जल का भी त्याग कर रखा है, जिन्हें स्ट्रेचर पर ही मार्च में शामिल किया गया।
कब हुई थी आंदोलन की शुरुवात
इस आंदोलन की शुरुआत 5 जुलाई को 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद हुई, जब अभ्यर्थियों ने लगातार रोल नंबरों के पास होने और बिना कट-ऑफ जारी किए कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन जैसी गड़बड़ियां पकड़ीं। नीट (NEET) आंदोलन से प्रेरित होकर छात्रों ने 25 जुलाई से शांतिपूर्ण प्रदर्शन और 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह शुरू किया।
7 प्रमुख मांगों पर अड़े हुए हैं छात्र
आरटीआई (RTI) से यह खुलासा होने पर कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी ‘टीडीपीएल’ (TDPL) दूसरे राज्यों में ब्लैकलिस्टेड है, छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। Jharkhand Student Protest हालांकि सरकार ने 14वीं जेपीएससी और बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने तथा सीआईडी/ईडी से जांच कराने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन छात्र इसे अपर्याप्त मानते हुए सीबीआई जांच, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने, सख्त एंटी-पेपर लीक कानून और पारदर्शी परीक्षा कैलेंडर लागू करने जैसी 7 प्रमुख मांगों पर अड़े हुए हैं।
शासन से आगे नहीं करना चाहते बात
तीन दौर की वार्ता के बाद भी सरकार द्वारा सीबीआई जांच की मुख्य मांग न माने जाने के कारण आंदोलनकारी छात्रों ने अब शासन से आगे कोई बातचीत न करने और सभी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। राज्य भर से हजारों अभ्यर्थियों के रांची पहुंचने और छात्र नेता की बिगड़ती स्थिति के बीच सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर अपने रुख पर पूरी तरह कायम हैं।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Police use lathi charge to disperse JPSC-JSSC aspirants who were protesting outside the State Assembly in Ranchi. pic.twitter.com/qz36WsmUi4
— ANI (@ANI) August 10, 2026
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड