पीएम मोदी के बर्थडे पर Ranbir-Alia ने दिया खास तोहफा, भारत के 20 स्कूलों की उठाई जिम्मेदारी - alia and ranbir pledged to adopt 20 schools on pm modis birthday seva sankalp abhiyaan

Published on 18 सित॰ 2026

पीएम मोदी (PM Modi) के जन्मदिन पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणपबीर ने लिया संकल्प

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणपबीर ने लिया संकल्प

HighLights

  1. पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणपबीर ने लिया संकल्प

  2. 20 स्कूलों को संवारेंगे आलिया-रणबीर

  3. 17 नवंबर को पीएम मोदी ने मनाया 76वां बर्थडे 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी को उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाई दी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पीएम को एक खास तोहफा दिया।

पीएम मोदी को जन्मदिन पर आलिया-रणबीर का तोहफा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने यह भी घोषणा की कि वह और उनके पति, एक्टर रणबीर कपूर, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान का समर्थन करेंगे।

यह भी पढ़ें- 250 करोड़ के बंगले में Alia Bhatt ने बेटी राहा संग किया गृह प्रवेश, पापा की यादों को घर लाए Ranbir Kapoor

पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का संदेश शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों से भरा हो। सेवा संकल्प अभियान की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाती है।

Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…

— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026

20 स्कूलों को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

उन्होंने आगे लिखा, 'इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए, रणबीर और मैं बीएमसी की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं, ताकि हमारे बच्चों के सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छी जगहें मिल सकें'।

सलमान-शाह रुख ने भी पीएम को किया विश

आलिया समेत इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। X पर सलमान खान ने लिखा, 'माननीय पीएम साहब, आपको जन्मदिन मुबारक हो। नरेंद्र भाई मोदी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद'।

शाहरुख खान ने भी अपने X हैंडल से PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय PM नरेंद्रमोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा अच्छी सेहत, खुशी और कामयाबी के साथ रहें। देश को प्रेरित करने के लिए आपमें हमेशा ताकत और सकारात्मकता बनी रहे'।

इन सेलेब्स ने भी पीएम को किया विश

इनके अलावा अक्षय कुमार, कंगना रनौत, मोहनलाल जैसे कलाकारों ने भी प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया पर विशेज भेजीं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी 25 साल के जन सेवा कार्य के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी, जो एक महीने तक चलेगा।