Ramayana First Sankalp Event: सनी देओल की सरप्राइज एंट्री, बोले- हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखेगा| Navbharat Live

Published on 19 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 19, 2026 | 07:53 AM IST

विज्ञापन

सार

Sunny Deol Ramayana: 'रामायण: प्रथम संकल्प' इवेंट में सनी देओल ने हनुमान के किरदार को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भूमिका को निभाने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

Ramayana Sunny Deol On Playing Hanuman

सनी देओल (सौ. फाइल फोटो)

विस्तार

Ramayana Sunny Deol On Playing Hanuman: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। फैंस के साथ ही इस फिल्म के लिए कलाकार भी इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है, लेकिन ट्रेलर से पहले 18 जुलाई यानी बीते वाले कल को नई दिल्ली के भारत मंडपम में रामायण का प्रथम संकल्प इवेंट को आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कुछ खास लोगों को रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर दिखाया गया।

ये लोगों की रही मौजूदगी

रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, यश, साईं पल्लवी, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार की मौजूदगी रही। लेकिन इस इवेंट का सबसे खास लम्हा तो ये था जब इस इवेंट में अचानक से सनी देओल की सरप्राइज एंट्री हो गई। आपको बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान का रोल निभा रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान के किरदार को बताया चुनौतीपूर्ण

फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने अभी शुरुआती स्तर पर ही काम किया है, इसलिए इस भूमिका की गहराई को पूरी तरह समझने में अभी समय लगेगा। उनके अनुसार हनुमान जैसा दिव्य और प्रभावशाली किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

वाहे गुरु का शुक्रिया कि यह मौका मिला

सनी देओल ने कहा कि सच कहूं तो मैंने अभी इस फिल्म में थोड़ा ही काम किया है। मैं वाहे गुरुजी का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे ‘रामायण’ में हनुमान जी का किरदार निभाने का अवसर मिला। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस भूमिका के साथ न्याय कर सकूं। हनुमान जी का किरदार आसान नहीं है, लेकिन इसे निभाने में बहुत आनंद आएगा। वह नटखट भी हैं, अपार शक्ति के प्रतीक भी और भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त भी। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।”

सनी देओल की एंट्री पर गूंजा हॉल

रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट में जैसे ही सनी देओल स्टेज पर पहुंचे, दर्शकों ने गर्मजोशी से सनी देओल का स्वागत किया। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जिसे हर भारतीय बड़े पर्दे पर देखना चाहेगा। उनकी बातों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें :- Dhamaal 4 Collection Day 9: 9वें दिन भी ‘धमाल 4’ का धमाका, ‘द ओडिसी’ को बॉक्स ऑफिस पर छोड़ा पीछे

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’

निर्माताओं के अनुसार ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को खास तौर पर आईमैक्स फॉर्मेट के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका पहला भाग वर्ष 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा और अंतिम भाग 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। भव्य विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और आधुनिक तकनीक के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp