Ramayana: साई पल्लवी मां सीता के रोल के लिए फिट नहीं? दीपिका चिखलिया बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए...

Published on 3 अग॰ 2026

Ramayana: साई पल्लवी मां सीता के रोल के लिए फिट नहीं? दीपिका चिखलिया बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए...

साई पल्लवी और दीपिका चिखलिया

Dipika Chikhlia On Sai Pallavi: ट्रेलर आने के बाद से रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ खूब सुर्खियों में हैं. कुछ लोगों को ये ट्रेलर पसंद आया तो कुछ लोगों ने आलोचना भी की. कई लोगों को रणबीर और साई पल्लवी की कास्टिंग भी ठीक नहीं लगी. रणबीर इसमें भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभा रही हैं. इन दोनों की तुलना अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया से होने लगी, जिन्होंने 1987 में रामानंद सागर की ‘रामायण’ (टीवी शो) में भगवान राम और मां सीता का रोल प्ले किया था. ऐसे में अब खुद दीपिका चिखलिया ने साई पल्ली के किरदार पर बात की है.

दरअसल, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 सालों के बाद भी ‘रामायण’ के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं. लोग आज भी उन्हें उतना ही प्यार देते हैं, जितना उस समय देते थे जब शो आया था. ऐसे में हाल ही में जब दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि उनसे लोग साई पल्लवी की तुलना कर रहे हैं, ट्रोलर्स कह रहे हैं कि साई मां सीता के रोल के लिए फिट नहीं हैं, इसपर वो क्या कहना चाहेंगी, तो दीपिका चिखलिया ने कहा कि फिल्म रिलीज होने दीजिए.

साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर दीपिका चिखलिया का जवाब

दीपिका चिखलिया ने कहा, “मैं तो सिर्फ ये मानती हूं कि ये लोगों का प्यार है और लोगों के जेहन में अरुण जी (अरुण गोविल), मैं, सुनील जी (सुनील लहरी) हमलोग इतने ज्यादा बस गए हैं, तो मैं समझती हूं कि थोड़ी सी दुविधा रहेगी. मुझे भरोसा है कि जब पिक्चर रिलीज होगी, तो लोग स्वीकार कर लेंगे.”

‘रामायण’ स्टारकास्ट

‘रामायण’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश भी नजर आने वाले हैं. वो रावण का किरदार निभा रहे हैं. सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में हैं. नितेश तिवारी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. अब देखना होगा कि ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती या नहीं है. इसी साल दिवाली पर मेकर्स इसका पहला पार्ट रिलीज करेंगे. हालांकि, अभी फाइनल डेट का ऐलान होना बाकी है.

ये भी पढ़ें-

मनीषा रानी ने दिखाया अपना ड्रीम होम, इंटीरियर पर खर्च किए 1 करोड़

50-60 लोग, छिपकली और गंदा टॉयलेट, अलायंस में सोहेल से मिलते ही सलमान खान को याद आए जेल के खौफनाक दिन

‘रामायण’ दो पार्ट की फिल्म है. साल 2027 में इसका दूसरा पार्ट आएगा. दोनों पार्ट को बनाने में 4000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. बजट इतना ज्यादा होने की वजह से भी इस फिल्म की चर्चा हो रही है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button