गैंगस्टर ड्रामा लेकर आ रहे Ram Gopal Varma और मोहित सूरी? RGV के नए पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता - ram gopal varma teases fans love dish full of ganster curry with mohit suri

Published on 13 सित॰ 2026

सफल फिल्म 'सैयारा' के बाद मोहित सूरी और राम गोपाल वर्मा एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। \

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता मोहित सूरी (Mohit Suri) ने हाल ही में अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) अभिनीत फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से सफलता का स्वाद चखा। ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी फिल्म साबित हुई।

इसी टीम के साथ एक और प्रोजेक्ट की तैयारी के बीच, राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने अपने ही अंदाज में एक अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। ये फिल्म एक नई रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट

आरजीवी वर्मा ने रविवार, 13 सितंबर को अपने एक्स अकाउंट पर मोहित सूरी के साथ एक सेल्फी शेयर की। अपने अपकमिंग कोलैबोरेशन के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा,'मैं और सैयारा के मोहित सूरी साथ मिलकर एक लव डिश तैयार कर रहे हैं जो एक गैंगस्टर करी हो सकती है। डिटेल्स बहुत जल्द आपके साथ शेयर कर दी जाएंगी।' भले ही फिल्म मेकर ने अन्य डिटेल न शेयर की हो लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Me and #Saiyaara ‘s @mohit11481 for his NEXT film , are COOKING together a LOVE DISH full of GANGSTER CURRY .. Details to be SERVED VERY VERY SOON🔥🔥🔥 pic.twitter.com/igz96f45tR

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) September 13, 2026

सत्या और कंपनी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता को मोहित के साथ करने का इंतजार कर रहे दर्शकों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि फिल्म कैसी हो सकती है। फैंस कई मजेदार कमेंट्स करने लगे।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

एक यूजर ने लिखा- 'क्या गजब का कोलैबोरेशन है!' एक यूजर ने लिखा, 'अब फिल्म में तीखा और मीठा दोनों फ्लेवर देखने को मिलेंगे।' एक ने टिप्पणी की,'सर, बेसब्री से इंतजार है। बहुत रोमांचक है।' एक अन्य ने मजाक में कहा,'कल्लू मामा को 'सैयारा तू तो बदला नहीं है' गाते हुए सुनने का ख्याल ही मुझे दीवाना बना रहा है।'

WhatsApp Image 2026-09-13 at 3.35.57 PM

कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या ये जोड़ी 'गैंगस्टर 2' या 'आशिकी 4' बनाने की योजना बना रही है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

सैयारा के बाद, मोहित सूरी ने यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया। अनीत और अहान के साथ वो एक और इंटेंस लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं जिसका टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आरजीवी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं या कोई और प्रोजेक्ट है।