Raksha Bandhan 2026: राखी के बाद कलाई से उतारी गई राखी का क्या करें? जानें राखी उतारने का सही नियम| Navbharat Live

Published on 31 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 31, 2026 | 04:19 PM IST

विज्ञापन

सार

Rakhi Rules: रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए और उतरी हुई राखी का क्या करना चाहिए, इसे लेकर कई लोगों को कंफ्यूजन होता है। आइए जानते है रक्षा सूत्र के विसर्जन की पूरी विधि।

Raksha bandhan 2026 rakhi utarne ke niyam rakhi ka kya kare

राखी (फोटो.सोशल मीडिया)

विस्तार

Raksha Bandhan Rules: रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है औऱ उनकी लंबी उम्र और और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि राखी कितने दिन तक बांधकर रखनी चाहिए? और राखी को कलाई से उतारने के बाद क्या करना चाहिए? ज्यादातर घरों में राखी अगले दिन या रक्षाबंधन के एक दिन बाद उतारकर कहीं भी रख दी जाती है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी एक पवित्र रक्षा सूत्र है, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक उतारकर उचित स्थान पर रखना चाहिए।

राखी कब उतारनी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी को उसी दिन उतारना जरूरी नहीं होता। इसे कुछ दिनों तक कलाई पर बांधकर रखना शुभ होता है। कई लोग इसे तब तक पहनते हैं, जब तक यह अपने आप ढीली होकर उतर न जाए। यदि किसी कारणवश राखी को पहले उतारनी पड़े, तो शुभ दिन जैसे सोमवार, गुरुवार या रविवार को स्नान के बाद भगवान का स्मरण करके उतारना बेहतर होता है। हालांकि, अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में इस नियम में थोड़ा अंतर हो सकता है।

कलाई से उतरी राखी का क्या करें?

राखी को कभी भी किसी सामान्य धागे की तरह कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे सम्मानपूर्वक रखने या विसर्जित करने की सलाह दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

इन तरीकों से करें राखी का विसर्जन

  • कलाई से उतारी हुई राखी को किसी बहते जल में प्रवाहित करें।
  • तुलसी के पौधे के पास या किसी पवित्र पौधे की जड़ में रखें।
  • पूजा स्थल में कुछ समय तक सुरक्षित रखकर बाद में विसर्जित कर सकते हैं।
  • यदि घर में हवन होता है, तो धार्मिक रीति से उसमें भी समर्पित किया जा सकता है।

क्या राखी को पेड़ पर बांध सकते हैं?

कुछ लोग राखी को पेड़ पर बांध देते हैं, लेकिन सभी धार्मिक परंपराओं में इसका उल्लेख नहीं मिलता। यदि ऐसा करें तो केवल स्वच्छ और प्राकृतिक धागे वाली राखी का ही उपयोग करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

क्या राखी को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए?

राखी में बहन की शुभकामनाएं और सुरक्षा का भाव जुड़ा होता है। इसलिए इसे कूड़ेदान में फेंकना उचित नहीं माना जाता। बेहतर है कि इसका सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जाए।

क्या कहता है वास्तु

वास्तु के अनुसार, पूजा में उपयोग की गई पवित्र वस्तुओं का सम्मान करना चाहिए, इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए राखी को घर के पूजा स्थान में कुछ समय रखने के बाद किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Manimahesh Kailash Mystery: आखिर क्यों मणिमहेश में मणि के रूप में दर्शन देते हैं भगवान शिव? जानें पौराणिक कथा

अगर राखी अपने आप टूट जाए तो?

अगर राखी अपने आप टूट जाए या खुल जाए, तो इसे अशुभ संकेत मानने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य बात है। ऐसी स्थिति में राखी को सम्मानपूर्वक उठाकर ऊपर बताए गए किसी भी धार्मिक तरीके से विसर्जित किया जा सकता है।

Follow Navbharatlive whatsapp