'आप कभी दबाव नहीं समझ सकते': Rajkummar Rao का डिलीट कमेंट वायरल, 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर दी सफाई! - Haribhoomi

Published on 23 जुल॰ 2026

छात्र आंदोलन पर पोस्ट के बाद राजकुमार राव से 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने को लेकर सवाल किया गया। उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद गाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

Rajkummar Rao On Modi Song Controversy

राजकुमार राव ने 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने पर दी सफाई

  • Published: 23 Jul 2026, 02:57 PM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 02:57 PM IST

Rajkummar Rao On Modi Song Controversy: राजकुमार राव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। छात्र प्रदर्शन को लेकर किए गए उनके पोस्ट के बाद एक यूजर ने 'मोदी है तो मुमकिन है' में शामिल होने को लेकर सवाल कर दिया। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, लेकिन कुछ समय बाद उनका कमेंट डिलीट कर दिया। अब उसी जवाब का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्रों के समर्थन में शेयर किया था पोस्ट

दरअसल, राजकुमार राव ने हाल ही में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत और शांति से होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि शिक्षा व्यवस्था मजबूत होना देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

यूजर ने गाने को लेकर जताई नाराजगी
राजकुमार राव के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए अभिनेता की आलोचना की। यूजर ने कहा कि वह उनकी फिल्मों को पसंद करता था, लेकिन 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने में उनकी मौजूदगी से उसे निराशा हुई। यूजर ने लिखा कि राजकुमार राव से उसे काफी उम्मीदें थी और वह उन्हें नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा मानता था।

राजकुमार ने दिया जवाब

So, Rajkummar Rao has admitted that he was pressured into being part of the "Modi Hai to Mumkin Hai" song. pic.twitter.com/PfKgyigdfb

— 𝕯𝖗.♏𝖆𝖓𝖙𝖍𝖆𝖓 (@Manthansinh_) July 23, 2026

यूजर की टिप्पणी पर राजकुमार राव ने जवाब दिया। हालांकि, बाद में यह कमेंट डिलीट कर दिया। लेकिन कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया, जिसके बाद यह चर्चा में आ गया। वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अभिनेता ने लिखा कि एक गाना उनकी पूरी सोच या पहचान को तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वह अपने सिद्धांतों और सही चीजों के साथ खड़े रहते हैं। राजकुमार ने यह भी लिखा कि लोग किसी के पीछे की परिस्थितियों और दबाव को हमेशा नहीं समझ सकते।

'दबाव' वाला बयान चर्चा में
राजकुमार राव के जवाब में लिखी गई लाइन "आप कभी दबाव नहीं समझ सकते" सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। कई यूजर्स इसे 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने यह साफ नहीं किया कि वह किस तरह के दबाव की बात कर रहे थे। 

कई सितारे कर चुके हैं छात्रों का समर्थन
NEET-UG परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शन पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान, आलिया भट्ट, इमरान खान, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार छात्रों के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं।
 

यह भी पढ़े-  Alia Bhatt ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ दिया'