Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: शुरुआती रुझानों में BJP का दबदबा - Haribhoomi

Published on 14 सित॰ 2026

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना में शुरुआती रुझानों में भाजपा कई प्रमुख शहरों में बढ़त बनाए हुए है। जयपुर और उदयपुर में BJP आगे है, जबकि जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर हैं। बीकानेर में कांग्रेस और भरतपुर में अन्य उम्मीदवार मजबूत नजर आ रहे हैं।

Rajasthan Nikay Election Result

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

  • Published: 14 Sep 2026, 05:34 PM IST
  • Last Updated: 14 Sep 2026, 06:23 PM IST

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा कई प्रमुख शहरों में कांग्रेस से आगे चल रही है। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भाजपा को बढ़त है, जबकि जोधपुर में दोनों दल बराबरी पर हैं।

राज्य में 309 नगरीय निकायों के लिए चुनाव हुए हैं। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को मतदान हुआ था। अब वार्डवार परिणाम सामने आ रहे हैं।

जयपुर और उदयपुर में भाजपा को बढ़त
उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जयपुर में भाजपा 103 वार्डों के रुझानों के साथ आगे है, जबकि कांग्रेस 38 पर है। उदयपुर में भाजपा 53 और कांग्रेस 23 वार्डों में आगे चल रही है।

चित्तौड़गढ़ में भी भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। यहां भाजपा 33 और कांग्रेस 23 वार्डों में आगे है। भीलवाड़ा में भाजपा 34 और कांग्रेस 7 वार्डों पर आगे चल रही है।

जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर
जोधपुर में मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक नजर आ रहा है। उपलब्ध रुझानों में भाजपा और कांग्रेस दोनों 44-44 वार्डों पर आगे हैं। ऐसे में यहां मुकाबला कांटे का बना हुआ है।

वहीं कोटा में भाजपा 26 और कांग्रेस 18 वार्डों में आगे है। अलवर में भी भाजपा 28 और कांग्रेस 23 वार्डों के साथ बढ़त में है।

बीकानेर में कांग्रेस आगे, भरतपुर में निर्दलीय मजबूत
बीकानेर में कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है। यहां कांग्रेस के 42 और भाजपा के 25 वार्डों में आगे होने की जानकारी सामने आई है।

भरतपुर में तस्वीर अलग है। यहां भाजपा 20 और कांग्रेस सिर्फ 7 वार्डों में आगे है, जबकि अन्य उम्मीदवार 38 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। इससे भरतपुर में निर्दलीय और अन्य दलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

श्रीगंगानगर में भाजपा 23 और कांग्रेस 8 वार्डों में आगे है। सुजानगढ़ में भी भाजपा 31 और कांग्रेस 9 वार्डों में आगे बताई जा रही है।

प्रमुख शहरों के अब तक के रुझान

शहर  कुल वार्ड भाजपा कांग्रेस    अन्य
जयपुर  150 103   38 -
उदयपुर   80  53   23  -
कोटा   100 26  18    -
जोधपुर   100   44   44  -
चित्तौड़गढ़ 60   33   23  -
बीकानेर   80  25 42      -
भरतपुर    65     20   7    38
भीलवाड़ा    70   34  7  -
अलवर   65   28   23 -
श्रीगंगानगर   65 23  -
सुजानगढ़   60  31 9    -

नोट: ऊपर दिए गए आंकड़े अब तक सामने आए रुझानों और उपलब्ध परिणामों पर आधारित हैं। मतगणना जारी रहने के कारण इनमें बदलाव संभव है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही सभी नगरीय निकायों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

2028 विधानसभा चुनाव से पहले क्यों अहम हैं निकाय चुनाव?
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों को 2028 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा कई प्रमुख शहरों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस भी कुछ क्षेत्रों में मजबूत मुकाबला करती नजर आ रही है।

हालांकि, निकाय चुनावों के रुझानों को सीधे विधानसभा चुनाव का नतीजा मानना जल्दबाजी होगी। अंतिम परिणाम आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शहरी मतदाताओं का रुझान किस दिशा में रहा। यही नतीजे आने वाले समय में दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और स्थानीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे सकते हैं।

Rajasthan Municipal Election Result 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP को झटका

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने झालावाड़ नगर परिषद में बड़ी जीत दर्ज की है। 45 वार्ड वाली झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है। झालावाड़ को पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे का राजनीतिक गढ़ माना जाता है।

राजस्थान में पार्टीवार स्थिति

निकाय BJP   कांग्रेस   अन्य हंग
नगर निगम  5    3    1
नगर परिषद  21    16    8   2
नगर पालिका 116    80  40  16

  दल       जीते वार्ड   
भाजपा: 4,023 वार्ड
कांग्रेस: 3,438 वार्ड
निर्दलीय: 2,435 वार्ड

नोट: इन आंकड़ों में भाजपा राज्यभर में सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।

बड़े शहरों की स्थिति
अजमेर: कांग्रेस आगे
अलवर: भाजपा आगे
उदयपुर: भाजपा आगे
कोटा: भाजपा आगे
जयपुर: भाजपा आगे
जोधपुर: BJP 44, कांग्रेस 44 बराबरी
पाली: कांग्रेस आगे
बीकानेर: कांग्रेस आगे
भरतपुर: निर्दलीय आगे
भीलवाड़ा: भाजपा आगे