Raipur Woman Murder: रायपुर में 2 साल बाद महिला हत्या का खुलासा, नाखूनों में मिले DNA से जुड़ी कड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Published on 2 अक्टू॰ 2026

Raipur Woman Murder:रायपुर में करीब दो साल पुराने महिला हत्या (Raipur Murder Case) के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 21 अगस्त 2024 को लता साहू की हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले में मनहरण सारंग, राजेश पाल उर्फ चोटी और राजू मंडल उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। रायपुर महिला हत्या (Raipur Woman Murder) मामले की जांच में मृतिका के नाखूनों से मिले DNA साक्ष्य (DNA Evidence) अहम साबित हुए। पुलिस के अनुसार, इसी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

नाखूनों से मिले DNA ने जोड़ी कड़ी

पुलिस के मुताबिक घटना के समय सुरक्षित किए गए बायोलॉजिकल ट्रेसेस को जांच के लिए रखा गया था। बाद में मामले में सामने आए संदिग्धों के DNA नमूने लिए गए और उनका मिलान कराया गया। तीनों आरोपियों का DNA मृतिका के नाखूनों से मिले साक्ष्य से मैच हुआ। रायपुर महिला हत्या (Raipur Woman Murder) की जांच में यह DNA Match एक महत्वपूर्ण कड़ी बनी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और मामले की आगे की जांच की।

शराब को लेकर विवाद का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले शराब को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद लता साहू की हत्या (Raipur Woman Murder) किए जाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी कथित तौर पर घर से नगदी, साड़ी और पायल लेकर फरार हो गए थे। मामले (Raipur Woman Murder) में पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना की पूरी कड़ी को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन आरोपी गिरफ्तार (Raipur Woman Murder)

पुलिस ने इस मामले में मनहरण सारंग, राजेश पाल उर्फ चोटी और राजू मंडल उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों के DNA नमूने मृतिका के नाखूनों से मिले साक्ष्य से मेल खाते हैं। मामले (Raipur Woman Murder) में पुलिस इन साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है। 

ये खबर भी पढ़ें: CG Train Cancellation: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, कई रूट की ट्रेनें प्रभावित

खमतराई पुलिस और ACCU की कार्रवाई

मामले के खुलासे में खमतराई थाना पुलिस और ACCU टीम की भूमिका रही। पुलिस ने पुराने केस में सुरक्षित किए गए साक्ष्यों की दोबारा जांच और DNA मिलान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। मामले (Raipur Woman Murder) में DNA Evidence के जरिए दो साल पुरानी घटना की कड़ी सामने आई। 

ये खबर भी पढ़ें:  Sukma Gram Sabha Resolution: सुकमा के पुनपल्ली में ग्राम सभा का बड़ा फैसला, ईसाई-धर्मांतरित लोगों को धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं मिलेगी जमीन

लेखक