Raipur Traffic Police Action: राजधानी रायपुर की MG रोड चौपाटी पर बेतरतीब और अवैध पार्किंग (Raipur MG Road Parking) के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू (Raipur Traffic Police Action) कर दी है। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और सड़क पर यातायात में रुकावट डालने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पुलिस क्रेन और व्हील लॉक का इस्तेमाल (Raipur Taffic Police) रही है। इस अभियान का मकसद चौपाटी और MG रोड पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करना है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
पहले अनाउंसमेंट, फिर कार्रवाई
पुलिस कार्रवाई से पहले माइक के जरिए वाहन चालकों को चेतावनी दे रही है। उन्हें नो-पार्किंग क्षेत्र से गाड़ी हटाने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी वाहन नहीं हटाने पर पुलिस चालान कर रही है। जरूरत पड़ने पर वाहन को जब्त भी किया जा रहा है। Traffic Police की इस कार्रवाई (Raipur Traffic Police Action) से सड़क किनारे लंबे समय तक वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती बढ़ गई है।
रेलवे स्टेशन जाने वालों को राहत
MG रोड और चौपाटी इलाके में गलत पार्किंग के कारण कई बार यातायात प्रभावित (Raipur Traffic Police Action) होता है। इस इलाके से रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले लोगों की भी आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस का यह अभियान खास तौर पर इसी परेशानी को कम करने के लिए चलाया जा रहा है। MG Road Parking को व्यवस्थित करने से यात्रियों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar: रायपुर नहीं आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जानें क्यों टला दौरा
DCP ट्रैफिक के निर्देश पर अभियान
यह अभियान DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच कर रही है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर चालान के साथ जरूरत के मुताबिक क्रेन और व्हील लॉक की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर यातायात में रुकावट पैदा करने वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत
पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से तय पार्किंग स्थानों का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा नहीं करने को कहा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालक पार्किंग के नियमों का पालन करें, ताकि चालान या वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। Raipur Traffic News में यह कार्रवाई शहर के व्यस्त इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम है।
ये खबर भी पढ़ें: CG PWD Transfer: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 164 AE समेत 265 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट