Home›Chhattisgarh›Raipur Murder News: Youth stabbed to death in Raipur
Raipur Murder News: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

Raipur Murder News: राजधानी में सनसनीखेज वारदात, दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत /image: Social Media
Jageshwar SahuReported By: Tehseen Zaidi
Published: 11 Oct 2026 | 7:10 amModified: 11 Oct 2026 | 7:17 am
HIGHLIGHTS
- रायपुर के अमलीडीह में दुर्गा पंडाल के पास युवक की हत्या
- डीजे पर नाचने के दौरान विवाद होने की शुरुआती जानकारी
- पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया
रायपुर। Raipur Murder News: राजधानी रायपुर में देर रात हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके की स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव सेन निवासी अमलीडीह (Amlihdih Crime News) हाल मुकाम टिकरापारा के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10:30 बजे उस समय की है जब स्वर्ण जयंती चौक पर पंडाल में माता की मूर्ती की स्थापना की जा रही थी।
किस बात पर हुआ था विवाद?
Raipur Murder News मिली जानकारी के मुताबिक डीजे बजने के दौरान मृतक का नाबालिग आरोपी के साथ कुछ विवाद होना बताया जा रहा है, विवाद के दौरान नाबालिग आरोपी ने चाकू से गौरव सेन (18 साल) के जांघ पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद स्थानीय रहवासी घायल गौरव को गंभीर हालत में पास के ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरो ने उस मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को धरदबोचा
हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच समेत DCP नार्थ, DCP क्राइम और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर वारदात के बाद आरोपी की तलाश की गई तो देर रात घटनास्थल के आसपास ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी को धरदबोचा और थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
नाई दुकान में काम करता है युवक
Raipur Murder News बताया जा रहा है कि मृतक घटनास्थल के पास का ही रहने वाला है, लेकिन टिकरापारा में नाई दुकान में काम सीखने की वजह से टिकरापारा इलाके में अपनी नानी के घर ही रहता है, लेकिन हफ्ते में एक दिन अपने घर आता है। इसी दौरान मृतक घर आया था और घर के बाहर चौक पर प्रतिमा स्थापना के दौरान बज रहे डीजे पर नाचने के दौरान हुए क्षणिक विवाद में युवक की जान चली गई। फिलहाल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस आरोपी से हत्या की असली वजह जानने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल का कितना पैसा मिलेगा
- Sharab Dukan Band Today: आज नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी दुकानें, आबकारी विभाग ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, आदेश भी जारी
- Anganwadi Workers Latest Good News: नवरात्रि से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को BJP सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, दे दी ये बड़ी सौगात, अब मनेगी असली दिवाली
हमसे जुड़ें
Jageshwar Sahu
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...
Web Title: Raipur Murder News: Youth stabbed to death in Raipur

Delhi Rain Alert Today: राजधानी में गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश, सड़कें डूबी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
12 Oct 2026 | 7:53 am
Maihar Road Accident: देर रात नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, दो लोगों की मौत से इलाके में सनसनी
12 Oct 2026 | 7:52 am
Festival Special Trains 2026: अब त्योहारों पर घर जाना हुआ और आसान, रेलवे आज से चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां से बुक करें टिकट?
12 Oct 2026 | 7:25 am
Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
12 Oct 2026 | 7:17 am
Delhi Metro Station Closed: आज बंद रहेंगे राजधानी मेट्रो के 6 स्टेशन, DMRC ने जारी किया अपडेट, जानिए क्यों लिया ये फैसला
12 Oct 2026 | 7:08 am
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: महादेव की कृपा से आज इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत, जानें मेष, मिथुन समेत 12 राशियों का हाल जानें
12 Oct 2026 | 6:40 am
Rahu Gochar Makar Rashi: राहु गोचर से बदल जाएगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, धन-करियर में लाभ के संकेत, बिजनेस में मिलेंगे नए मौके
12 Oct 2026 | 6:33 am
INDIA Alliance Latest News: इंडिया ब्लॉक के नेताओं से नहीं मिलेंगे चीफ जस्टिस सूर्यकांत.. माँगा था वक़्त, कहा ‘मामला अदालत में, दाखिल करें याचिका’
12 Oct 2026 | 12:07 am