Raipur Five Death Case Special Investigation Team: रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी गठित, सभी पहलुओं की होगी जांच।
Raipur Five Death Case Special Investigation Team || ANI News File
Modified Date: July 18, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: July 18, 2026 11:36 pm IST
HIGHLIGHTS
- सामूहिक मौत मामले में 8 सदस्यीय SIT गठित।
- ACP पुरानी बस्ती के नेतृत्व में होगी जांच।
- पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार।
रायपुर: राजधानी रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए पुलिस ने 8 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की हर एंगल से जांच करेगी। (Raipur Five Death Case SIT) पुलिस के मुताबिक़, एसआईटी की अगुवाई एसीपी पुरानी बस्ती करेंगे। टीम में एक थाना प्रभारी, 1 महिला उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक शामिल हैं। जांच दल घटना से जुड़े सभी तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों की विस्तृत जांच करेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रायपुर में 5 लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया सामने#Raipur | #CGNews | #Chhattisgarh | Raipur Death Case | @CPRaipurPolice pic.twitter.com/eHZUhsr5l6
— IBC24 News (@IBC24News) July 18, 2026
घर में मिले थे एक ही परिवार के पांच शव
शुक्रवार देर रात संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में साजिद अली उर्फ सज्जू (50), उनकी पत्नी रबिया बानो (45), बेटे इरशाद अली (20) और दो बेटियों शाहिदा बेगम (15) तथा इरशबा परवीन (12) के शव मिले थे।
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक और पड़ोसियों ने कई बार फोन करने पर जवाब नहीं मिलने और घर से दुर्गंध आने के बाद सूचना दी। (Raipur Five Death Case SIT) पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो साजिद का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी, बेटे और दोनों बेटियों के शव कमरे के अंदर पड़े थे।
#WATCH रायपुर(छत्तीसगढ़): रायपुर के संजय नगर में किराए के घर में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। pic.twitter.com/OkEzHsThyU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि साजिद ने पहले परिवार के अन्य सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस के मुताबिक, परिवार पिछले करीब आठ महीने से इस मकान में किराए पर रह रहा था। साजिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार को आखिरी बार गुरुवार शाम देखा गया था, जबकि शुक्रवार को पूरे दिन कमरा बंद रहा। (Raipur Five Death Case SIT) इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के लिए मकान को सील कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें:
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: रायपुर सामूहिक मौत मामले की जांच कौन करेगा?
उत्तर: मामले की जांच एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में गठित आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) करेगा, जिसमें विभिन्न रैंक के पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
प्रश्न 2: प्रारंभिक जांच में पुलिस ने क्या बताया है?
उत्तर: पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि परिवार के सदस्यों को कथित रूप से जहर दिया गया, जिसके बाद मुखिया ने आत्महत्या की। अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी।
प्रश्न 3: SIT किन पहलुओं की जांच करेगी?
उत्तर: SIT घटनास्थल, फॉरेंसिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पारिवारिक, आर्थिक और अन्य संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच कर पूरे घटनाक्रम का पता लगाएगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown