Railway Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में नौकरी

Published on 6 अग॰ 2026

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे खिलाड़ियों के लिए मौका. 24 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई करें. भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 56 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती में कई खेलों के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, कबड्डी, टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं. कैंडिडेट्स के पास संबंधित खेल में तय स्पोर्ट्स उपलब्धियां भी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: रेलवे पेंशनर्स ने रखीं ये अहम मांगें, न्यूनतम वेतन, पेंशन और मेडिकल सुविधाओं पर दिया जोर

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

NRF के इस भर्ती के लेवल-2 और लेवल-3 के पदों के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं लेवल-1 के पदों के लिए 10वीं पास होने के साथ आईटीआई (ITI) की एलिजिबिलिटी भी जरूरी है. वहीं एज लिमिट की बात करें तो कैंडिडेट्स की मिनिमम ऐज 18 साल और मैक्सिमम उम्र 25 साल तय की गई है. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

Check Here: Railway Recruitment 2026 official Notification

Railway Recruitment 2026: ऐसे होगा सेलेक्शन

रेलवे के इस भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन दो फेजों में किया जाएगा. पहले स्पोर्ट्स ट्रायल होगा, जिसमें खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस का मार्क किया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा. फिर स्पोर्ट्स ट्रायल और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

Railway Recruitment 2026: ऐसे करें एप्लीकेशन

इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की भर्ती वेबसाइट nfr-recruitment.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं. एप्लीकेशन की लास्ट डेट 24 अगस्त 2026 है. ऐसे में जो खिलाड़ी रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, वे तय समय के भीतर अपना फॉर्म जरूर भर दें.

ये भी पढ़ें: बिहार के इन 6 जिलों से सरकार को मिलेगा 2300 करोड़ का राजस्व, जानिए गवर्नमेंट की मेगा प्लानिंग