Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को नीट पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों को बेरहमी से पीटा गया.
Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को नीट पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों को बेरहमी से पीटा गया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/22/rahul-gandhi-press-conference-2026-07-22-16-40-19.jpg)
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद Photograph: (YouTube/Rahul Gandhi)
Rahul Gandhi Press Conference: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन छात्रों को बेरहमी से पीटा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि कुछ दिनों से देशभर के छात्र गुस्से में हैं औप शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं. इसका पहला कारण है. जो हमारी शिक्षा व्यवस्था है जो पूरी दुनिया में मशहूर हुआ करता था. वो अब रिग्ड एजुकेशन सिस्टम हो गई है.
छात्रों पर अत्याचार किया गया- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर अत्याचार किया गया. सवाल ये है कि ये हमारे बच्चों के साथ क्यों हो रहा है. हजारों बच्चों ने ऐसा क्या किया कि सुरक्षाबल उनकी तरफ बंदूक तान रहे हैं. वो तो अपनी मांग रख रहे हैं, वो मांग रहे हैं, जो ये देश से वो चाहते हैं. उनकी मांग है कि एजुकेशन सिस्टम ठीक हो."
10 साल में 152 पेपर लीक हुए- कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, 'देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है. पेपर लीक एक बड़ी समस्या है. कुछ लोग एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद कर रहे हैं, पेपर लीक के किसी दोषी को सजा नहीं मिल रही है. पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं और किसी को सजा नहीं हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई नहीं मालूम क्योंकि ये 300 भी हो सकता है क्योंकि पेपर लीक हो गया किसी को नहीं मालूम लेकिन जो हमें मालूम है कि 152 पेपर लीक हुए हैं. छात्र तैयारी करते हैं मेहनत करते हैं 8-8, 10-10 घंटे तीन-चार पांच साल के लिए और फिर आखिर में उन्हें बताया जाता है कि जिनके पास पैसा है. 40 लाख, 50 लाख रुपये जिनके पास हैं वो पेपर खरीद सकते हैं. आपकी ईमानदारी का आपकी मेहनत का कोई मतलब नहीं है.
#WATCH | Delhi: On Union Minister Jitendra Singh's statement, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "We are fully supporting the students' movement. Blood was coming out of my mouth yesterday. We are fully supporting it... Jitendra Singh is irrelevant in this… pic.twitter.com/dI772hCLvg
— ANI (@ANI) July 22, 2026
'पेपर लीक से 7.5 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए'
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "7.5 करोड़ बच्चे और उनके परिवार इस पेपर लीक से प्रभावित हुए हैं. एक परीक्षा के लिए जितना परिवार खर्च करता है, उतना ही हमारे देश का एजुकेशन बजट है. 1.32 लाख करोड़ रुपए परिवार खर्च करता है सिर्फ एक नीट परीक्षा के लिए. देश का एजुकेशन बजट 1.3 लाख करोड़ है." राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की वजह से 7.50 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए लेकिन पिछले दस साल में कोई भी दोषी नहीं पाया गया.
'शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग एकदम सही'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग एकदम सही है. वह शिक्षा मंत्री के तौर पर फेल हुए हैं. राहुल गांधी ने कहा, "हम छात्रों के आंदोलन का पूरा समर्थन कर रहे हैं. कल मेरे मुंह से खून निकल रहा था. हम इसका पूरा समर्थन कर रहे हैं... इस चर्चा में जितेंद्र सिंह की कोई अहमियत नहीं है. वह एक गैर-जरूरी व्यक्ति हैं. वह जो चाहें कह सकते हैं. वह इस चर्चा का एक गैर-जरूरी हिस्सा हैं. चर्चा बहुत सीधी-सी है. छात्रों की मांगें साफ हैं.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर हाई अलर्ट, पांच लेयर सुरक्षा के बीच प्रदर्शन स्थल की कड़ी निगरानी
राहुल गांधी ने कहा पहली मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए. दूसरी मांग है कि जिन लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की, उन्हें सजा दी जाए. तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें... जितेंद्र सिंह जो भी कल्पना करना चाहते हैं, करें. उन्हें ऐसा करने की पूरी छूट है. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता."
ये भी पढ़ें: एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी, पुलिस हिरासत में छत्रसाल स्टेडियम में बनाया वीडियो