Rahul Gandhi Post: दिल्ली के जंतर मंतर में CJP प्रोटेस्ट के बीच पहले राहुल गांधी ने X पर पोस्ट पर बड़ा दावा करते हुए लिखा है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार आएगी। तो वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा है कि उन्होंने इसे देश को अस्थिर करने की कोशिश बताया है। उनका कहना है कि भारत इन कोशिशों का कड़ाई से जवाब देगा और ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
ज्ञानेश कुमार जाएँगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
यह सरकार जाएगी।
फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 pic.twitter.com/spGmBxgXLn
कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें
1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।
यह भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है
दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स
जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/10/delhi-police-route-divert-2026-10-10-08-26-06.webp)
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी
लेखक
![]()