Rahul Gandhi: मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने क्या किया? UGC-NET की 3 परीक्षाएं कैंसिल होने पर भड़के राहुल गांधी - Haribhoomi

Published on 17 अग॰ 2026

Rahul Gandhi on UGC NET Exam: यूजीसी नेट की 3 परीक्षाएं कैंसिल होने पर राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हेंडल के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi on UGC NET Exam

UGC-NET की 3 परीक्षाएं रद्द होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर कसा तंज।

  • Published: 17 Aug 2026, 12:01 PM IST
  • Last Updated: 17 Aug 2026, 12:02 PM IST

Rahul Gandhi on UGC NET Exam: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने UGC-NET की 3 परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NTA ने 2 महीने के बाद पेपर रद्द किया। देश में शिक्षा व्यवस्था बची ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तरह की NTA अपनी गलती स्वीकार नहीं करती ।

यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन'- राहुल गांधी  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर कहा, ''मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है। सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के लिए UGC-NET परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच हुईं। लगभग 2 महीने बाद, NTA ने तीनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया क्योंकि उसने गलत पेपर सेट किए थे और पुराने सवाल दोहराए थे। 

हज़ारों उम्मीदवार जिन्होंने सालों तक तैयारी की, फ़ॉर्म भरे, फ़ीस दी और दूर-दराज़ के सेंटरों तक यात्रा की, उन्हें अब सितंबर में यह सब फिर से करना होगा। गलती NTA करती है, लेकिन सज़ा छात्र भुगतते हैं। मैंने कोटा, देहरादून और प्रयागराज में यह बात कही थी और मैं इसे कहता रहूंगा। यह अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं है। यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन' (निचोड़ने वाली मशीन) है। यह आपके पैसे, आपके साल, आपकी मानसिक सेहत और आपका आत्मविश्वास ले लेती है और बदले में कुछ नहीं देती।

यहां तक कि नौकरी भी नहीं। NTA अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं देगी।  क्या परीक्षा से पहले ये पेपर लीक हुए थे? मोदी सरकार के बाकी सभी विभागों की तरह, NTA कभी नहीं मानती कि उसकी गलती है। गड़बड़ी वाले बाकी सभी पेपरों की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा पहला कदम था, आखिरी नहीं। NTA के नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।'' 

Modi ji, look at what your NTA has just done.

UGC-NET exams for Sociology, English and Commerce were held between 22 and 30 June. Nearly two months later, NTA has cancelled all three because it set faulty papers and repeated old questions.

Thousands of candidates who prepared… https://t.co/TUMhhMhjvL

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 17, 2026

राहुल गांधी ने छात्रों से क्या कहा ?

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि पीएम मोदी द्वारा एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जो परीक्षा ठीक से नहीं करवा सकती है, और फिर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को दोषी बताती है।  आपके साल छीने जा रहे हैं और जब तक PM मोदी इसका जवाब नहीं देते, हम रुकेंगे नहीं। बता दें कि NTA द्वारा एक बार फिर से UGC-NET की 3 परीक्षा को फिर से रद्द करना पड़ा है, अब फिर से इन पेपर को दोबारा कराया जाएगा।

कब होंगे एग्जाम ? 

UGC-NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर दोबारा से होंगे। पेपर में फैक्चुअल, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और ग्रामर से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत के बाद ये फ़ैसला करना पड़ा है। NTA ने पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां मानी है।

ये परीक्षाएं 9 सितंबर और 10 सितंबर को होंगी। इंग्लिश का पेपर 9 सितंबर सुबह 9 बजे शुरू होगा। कॉमर्स का पेपर 9 सितंबर दोपहर 3 बजे से होगा और सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। छात्रों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।