Rahul Gandhi: पैलेट गन पीड़ित साहिल को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, DCP से मिलने के बाद संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे - Haribhoomi

Published on 21 अग॰ 2026

Rahul Gandhi: सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन पीड़ित साहिल को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठ गए, और उनके साथ कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं।  

Rahul Gandhi

पैलेट गन पीड़ित साहिल को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना।

  • Published: 21 Aug 2026, 01:40 PM IST
  • Last Updated: 21 Aug 2026, 01:40 PM IST

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 21 अगस्त शुक्रवार को नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पैलेट गन से पीड़ित छात्र साहिल भी मौजूद रहे। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी  जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में चल रही जांच की जनकारी लेने के लिए डीसीपी ऑफिस पहुंचे। राहुल गांधी ने उनसे पैलेट गन के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की है।  

दरअसल राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गए और आरोप लगाया कि अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है।  राहुल गांधी  डीसीपी से मिलकर यह पता करना चाहते थे कि पैलेट गन मामले में चल रही जांच कहां तक पहुंची है।

लेकिन मामले में FIR तक दर्ज न होने पर वह डीसीपी ऑफिस के बागर धरने पर बैठ गए।  उन्होंने कहा कि जबतक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, वह यहां से नहीं जाएंगे।  हालांकि, पुलिस ने उस व्यक्ति के मामले में FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया है, जिसे जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पेलेट लगी थी।  

पुलिस को दी गई थी लिखित शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान 14 तारीख को साहिल घायल हो गए थे। इस मामले में 14 तारीख को साहिल अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी। इसके बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं लिया गया।

इसके बाद 17 तारीख को ईमेल और फोन के जरिए फिर से कोशिश की गई। फिर भी इस शिकायत के संबंध में I/O नंबर नहीं दिया गया। इतना ही नहीं इस दौरान कोई एकनॉलेजमेंट भी नहीं दी गई। इसके बाद अब राहुल गांधी पूरे मामले पर जानकारी लेने के लिए खुद संसद मार्ग थाने पहुंचे। 

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi present at the DCP Office at Parliament Street Police Station.

Congress Sources say - "On the 14th, Sahil Lochav (injured during Jantar Mantar protest) went with his lawyers to Delhi Police and gave a written complaint. They refused to… pic.twitter.com/AUbzi2s2pM

— ANI (@ANI) August 21, 2026

पैलेट गन से घायल हुए थे साहिल

संसद मार्ग थाने में DCP से मुलाकात के बाद राहुल गांधी डीसीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ साहिल लोचव भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन से घायल हो गए थे। बता दें कि राहुल गांधी पैलेट गन इस्तेमाल के मामले में लिखित पुलिस शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं।