Rahul Gandhi Balaghat Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर 2026 को बालाघाट के जगला गांव पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने बैगा आदिवासी परिवारों (Baiga Tribal Families) के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में एक चेहरा नजर नहीं आया और वह था मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) का। खास बात यह है कि राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की जानकारी खुद उमंग सिंघार ने पहले सार्वजनिक की थी।
जिस दौरे की जानकारी दी, उसी कार्यक्रम से रहे दूर
राहुल गांधी के बालाघाट (Rahul Gandhi Balaghat Visit) दौरे से पहले उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि राहुल गांधी आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और जमीनी स्थिति जानेंगे।
लेकिन जब राहुल गांधी जगला पहुंचे और परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी, तब उमंग सिंघार कार्यक्रम में नजर नहीं आए। यानी जिस दौरे की जानकारी देने में सिंघार सबसे आगे थे, उसी दौरे के सबसे अहम मौके पर उनकी गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए।
राहुल जमीन पर बैठे, परिवारों का दर्द सुना
राहुल गांधी ने जगला गांव में बैगा आदिवासी परिवारों (Rahul Gandhi Baiga Tribal Families Meeting) से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की बीमारी, इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं और मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर परिवारों से जानकारी ली।
इससे पहले रास्ते में राहुल गांधी माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 15 मिनट तक बच्चों से बातचीत की और मिड डे मील (Mid Day Meal) को लेकर जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Blast 2008 Case: अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषी अहमद बरेलवी की फांसी पर रोक, याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस
आदिवासी मुद्दे पर कांग्रेस के बड़े चेहरे की गैरमौजूदगी
उमंग सिंघार मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी नेताओं में शामिल हैं। प्रदेश के आदिवासी इलाकों और उनसे जुड़े मुद्दों पर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
ऐसे में आदिवासी बच्चों की मौत के मुद्दे पर राहुल गांधी के इस दौरे में उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक चर्चा को जन्म दिया है। राहुल गांधी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे, जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख आदिवासी चेहरा कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: CG Nakli Sharab: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का नया खेल, MP-हरियाणा की शराब पर नकली होलोग्राम-लेबल लगाकर बेचने का खुलासा, कई जिलों में कार्रवाई
दिल्ली में होने की बात, राहुल को पहले ही दी थी जानकारी
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उमंग सिंघार (Umang Singhar) उस दौरान दिल्ली में थे और उन्होंने राहुल गांधी को अपने दिल्ली में होने की जानकारी पहले ही दे दी थी। फिलहाल सिंघार की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इसलिए उनकी गैरमौजूदगी के पीछे किसी राजनीतिक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना जरूर है कि राहुल गांधी के इस हाई-प्रोफाइल आदिवासी दौरे में उमंग सिंघार की गैरमौजूदगी ने कांग्रेस के भीतर और बाहर चर्चा जरूर तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: MP Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की आदिवासी महिलाओं को आहार अनुदान और लाड़ली बहना योजना दोनों का मिले फायदा, नेता विपक्ष राहुल गांधी की मांग
2028 विधानसभा चुनाव में क्या पड़ेगा असर ?
आदिवासी आबादी और विधानसभा (MP Politics) की आरक्षित सीटों को देखते हुए आदिवासी वोट 2028 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण चुनावी फैक्टर हो सकते हैं। 47 ST आरक्षित सीटों के अलावा 37 अन्य सीटों पर भी आदिवासी मतदाताओं की भूमिका बताई जा रही है।
ऐसे में कांग्रेस का आदिवासी मुद्दों पर फोकस बढ़ाना इन इलाकों में पार्टी के संगठन, स्थानीय नेतृत्व और मतदाताओं के बीच उसके मुद्दों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, किसी पार्टी को चुनावी लाभ या नुकसान कितना होगा, यह स्थानीय उम्मीदवारों, सरकार के कामकाज, क्षेत्रीय मुद्दों और चुनाव के समय मतदाताओं की प्राथमिकताओं समेत कई कारकों पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें: Mahesh Kashyap Birthday: जगदलपुर में बाढ़ पीड़ितों संग सांसद महेश कश्यप ने मनाया जन्मदिन, राहत सामग्री भी बांटी