दिल्ली में प्रदर्शन के बीच RAF जवान की लिंचिंग की कोशिश, सामने आया खौफनाक Video - India TV Hindi

Published on 22 जुल॰ 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट के बीच हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। अब दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान RAF जवान को घेरकर लिंचिंग की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ये वारदात मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने जवान पर अटैक के मामले में FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 8 बजे भीड़ ने RAF जवान को घेर लिया था, उसके साथ बहुत मार पिटाई की। फिर उसके दूसरे साथियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। 

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान की डराने वाली कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों ने भाग रहे RAF के जवान को पैर से मारकर गिरा दिया। उसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की। प्रदर्शनकारी जवान को लात से पीटते नजर आ रहे हैं। कई सारे लोगों ने उन्हें घेर रखा है। RAF जवान को घेरकर लिंचिंग की ये कोशिश मंगलवार शाम को हुई है। लगभग 8 बजे करीब भीड़ ने RAF जवान को घेर लिया था उसके साथ बहुत मारपिटाई की। किसी तरह जान बचाई दूसरे साथियों ने RAF जवान की।

दिल्ली पुलिस के DCP ने इस घटना पर कहा है कि हर कोई उस घटना के बारे में पूछ रहा है जिसमें RAF कर्मियों पर हमला हुआ था; यह पुष्टि की गई है कि इस घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

कनॉट प्लेस पर भी तोड़फोड़ 

प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस पर भी तोड़फोड़ की है। रात करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के कई बैरिकेड्स तोड़े और जमकर बवाल काटा। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़ने और पुलिस की वैन में भी तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के सामने भी प्रदर्शनकारियों ने खूब बवाल काटा। पुलिस के मुताबिक, कुछ निहंग तलवार लेकर जयसिंह रोड पर आ गए जहां पुलिस हेडक्वार्टर है। इसके अलावा टॉलस्टॉय मार्ग पर भी प्रदर्शनकारियों ने तलवारें लहराई। हालांकि, गनीमत रही कि किसी पर तलवार से हमला नही किया गया।

जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई

प्रोटेस्ट के बीच लगातार बढ़ती हिंसा को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर के आसपास के चार मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस तैनात है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर पुलिस की भारी तैनाती है। स्टेशन के बाहर पुलिस मॉनिटर कर रही है की कितनी संख्या में लोग जंतर मंतर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज की FIR? सामने आ गई पूरी जानकारी

CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, किन एंगल पर जांच कर रही है दिल्ली पुलिस? सामने आ गई पूरी लिस्ट

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।