![]()
आर. डी. बर्मन की बायोपिक में राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार (Pic Credit: Instagram)
Akshay Kumar's Role in RD Burman Biopic: फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'आर. डी. बर्मन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म में अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं जबकि इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में उस दौर से जुड़े कई बड़े कलाकारों और मशहूर हस्तियों के किरदार देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है।
आर. डी. बर्मन की बायोपिक में राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के लिए खास है राजेश खन्ना का किरदार
राजेश खन्ना का किरदार निभाना अक्षय कुमार के लिए सिर्फ एक फिल्मी भूमिका नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक खास निजी कनेक्शन भी है। दरअसल, राजेश खन्ना, अक्षय कुमार के ससुर थे। अक्षय ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। अक्षय कुमार राजेश खन्ना के बड़े प्रशंसक भी रहे हैं और उनके साथ उनका व्यक्तिगत रिश्ता भी था। ऐसे में पर्दे पर राजेश खन्ना का किरदार निभाते हुए अक्षय को देखना दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है।
करीब 10 दिन की शूटिंग करेंगे अक्षय कुमार
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 दिन का समय दिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनके हिस्से की शूटिंग भी शुरू होने की उम्मीद है। अक्षय का किरदार फिल्म में भले ही स्पेशल रोल के तौर पर नजर आएगा लेकिन कहानी में इसकी अहम भूमिका बताई जा रही है। फिल्म आर. डी. बर्मन के जीवन और उनके संगीत सफर पर आधारित है, इसलिए उस दौर के बड़े सितारों के साथ उनके रिश्ते भी कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal को डेट करने की अफवाहों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया मजेदार पोस्ट)
नीरज पांडे के साथ फिर काम करेंगे अक्षय कुमार
आरडी बर्मन की बायोपिक के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक नीरज पांडे एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'स्पेशल 26' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। दोनों फिल्मों को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब लंबे समय बाद अक्षय कुमार और नीरज पांडे की जोड़ी की वापसी हो रही है।
अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग
नीरज पांडे इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ऐसे में आरडी बर्मन जैसे महान संगीतकार की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए नीरज पांडे का चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू हो सकती है।
![]()
ललित कुमार author
ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article