Punch EV की बादशाहत को चुनौती, Hyundai और Kia ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

Published on 22 अग॰ 2026

Punch EV की बादशाहत को चुनौती, Hyundai और Kia ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

Punch EV की बढ़ेगी टेंशन! Hyundai की नई सस्ती इलेक्ट्रिक SUV जल्द आएगी भारत में

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. अब लोग पेट्रोल और डीजल कारों के साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी पसंद करने लगे हैं. इस समय टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में सबसे आगे है. जुलाई 2026 तक कंपनी की करीब 43 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है.

Tata Nexon EV और Punch EV कंपनी की बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. अब Hyundai और Kia भी इस बढ़ते बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं. दोनों कंपनियां 2027 में भारत के लिए खास तौर पर तैयार की गई छोटी इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती हैं.

हुंडई की नई कॉम्पैक्ट EV कब आएगी?

हुंडई अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक SUV को भारत के हिसाब से तैयार कर रही है. कंपनी के अनुसार, इस कार को भारत के लिए ही डिजाइन और विकसित किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hyundai की नई Compact EV मार्च 2027 तक बाजार में आ सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है.

उम्मीद है कि नई SUV का डिजाइन और तकनीक Hyundai Inster EV से जुड़ी हो सकती है. Inster को यूरोप के बाजार में बेचा जाता है. नई Hyundai EV में E-GMP K प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है.

दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं

Hyundai Inster EV को दुनिया के कुछ बाजारों में दो बैटरी विकल्पों के साथ बेचा जाता है. इसमें 42kWh और 49kWh बैटरी शामिल हैं.42kWh वाली बैटरी के साथ करीब 300 किलोमीटर की दावा की गई रेंज मिलती है. वहीं 49kWh वाली बड़ी बैटरी के साथ यह रेंज करीब 355 किलोमीटर तक बताई गई है.

इसके छोटे बैटरी मॉडल में 97bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जबकि बड़े बैटरी मॉडल में 115bhp की मोटर दी जाती है. भारत आने वाली कार में यही सेटअप मिलेगा या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

फीचर्स में क्या मिलेगा?

नई Hyundai कॉम्पैक्ट EV में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें दो स्क्रीन का सेटअप दिया जा सकता है. एक स्क्रीन मनोरंजन और दूसरे कामों के लिए होगी, जबकि दूसरी स्क्रीन ड्राइवर के सामने जानकारी दिखाएगी.इसके अलावा ऑटोमैटिक एसी, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, इंटरनेट से जुड़े कार फीचर्स और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

सुरक्षा के लिए कई एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है. ADAS की मदद से कार ड्राइवर को सड़क पर कई तरह के खतरों के बारे में चेतावनी दे सकती है.

Kia भी ला रही नई कॉम्पैक्ट EV

Hyundai की तरह Kia भी भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने 2026 के CEO Investor Day में भारत के लिए चार नए इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रिफाइड मॉडल की योजना बताई थी.इनमें Seltos Hybrid, Sonet Hybrid, Carens Clavis Hybrid और एक Compact EV शामिल है.

भारत में ही बनेगी Kia की आने वाली छोटी ईवी

Kia की आने वाली छोटी इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही बनाया जाएगा. इसकी लंबाई करीब 4.2 मीटर होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी बैटरी, रेंज, मोटर और फीचर्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.अगर Hyundai और Kia की ये नई इलेक्ट्रिक SUV तय समय पर बाजार में आती हैं, तो Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी चुनौती मिल सकती है. इससे ग्राहकों के पास आने वाले समय में इलेक्ट्रिक SUV के ज्यादा विकल्प होंगे और कंपनियों के बीच मुकाबला भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- ₹60 हजार की इस स्कूटी पर फिदा हुए लोग, सिर्फ ₹42 में चलेगी 212KM

Honda Elevate का Facelift मॉडल जल्द देगा दस्तक, SUV के डिजाइन और फीचर्स में होंगे बदलाव

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button