पुलिस कमिश्नर के आदेश के तहत जिन टीमों को भंग किया गया है, उनमें सेंट्रल SOG, जोन नगर SOG, जोन गंगानगर SOG और यमुनानगर SOG टीम शामिल है।
Prayagraj All Four SOG Teams Dissolved || Image- IBC24 News Archive
Modified Date: September 4, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: September 4, 2026 8:24 pm IST
HIGHLIGHTS
- चारों SOG टीमें तत्काल प्रभाव से भंग
- 44 पुलिसकर्मियों को टीमों से हटाया गया
- सभी को DCP के सामने रिपोर्ट करने का आदेश
प्रयागराज: पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए कमिश्नरेट की चारों SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीमों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। (Prayagraj All Four SOG Teams Dissolved) आदेश के मुताबिक सेंट्रल, जोन नगर, जोन गंगानगर और जोन यमुनानगर की SOG टीमों को भंग किया गया है। इन टीमों में तैनात चारों SOG प्रभारियों समेत कुल 44 पुलिसकर्मियों को हटाया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कार्रवाई के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने DCP के सामने रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही SOG टीमों की मौजूदा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
चारों SOG टीमों पर कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर के आदेश के तहत जिन टीमों को भंग किया गया है, उनमें सेंट्रल SOG, जोन नगर SOG, जोन गंगानगर SOG और यमुनानगर SOG टीम शामिल है। (Prayagraj All Four SOG Teams Dissolved) इस कार्रवाई की जद में आए 44 पुलिसकर्मियों में SOG प्रभारी और टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। आगे इन पुलिसकर्मियों की नई तैनाती को लेकर संबंधित DCP स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का बड़ा एक्शन, चारों SOG टीमें भंग
.#प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए सेंट्रल समेत जिले की चारों SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीमों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा… pic.twitter.com/AJ0EXEF5vu— 𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐥𝐞𝐜𝐚𝐬𝐭 𝐍𝐞𝐰𝐬 (@TheTelecastUP) September 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई
अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?
कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया
नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया
हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: Q1. प्रयागराज में कितनी SOG टीमें भंग हुईं?
उत्तर: पुलिस कमिश्नर ने सेंट्रल समेत चारों SOG टीमों को तत्काल प्रभाव से भंग किया।
प्रश्न 2: Q2. SOG टीमों से कितने पुलिसकर्मी हटाए गए?
उत्तर: चारों SOG प्रभारियों समेत कुल 44 पुलिसकर्मियों को टीमों से हटाया गया।
प्रश्न 3: Q3. हटाए गए पुलिसकर्मियों को क्या निर्देश दिया गया?
उत्तर: सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने DCP के सामने रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown