PPF में निवेश करके जुटा सकते हैं ₹2 करोड़, जानें कितना सालों तक करना होगा इनवेस्टमेंट

Published on 13 सित॰ 2026

Sep 13, 2026 04:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • PPF details: पब्लिक प्रोविडेंट फंड के जरिए भी करोड़पति बना सकता है
  • इस स्कीम में 7.1 प्रतिशत का ब्याज इस समय मिल रहा है
 PPF investment check

PPF में निवेश करने पर रिटर्न की गारंटी रहती है।

PPF details: पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक ऐसी स्कीम जहां रिटर्न की पूरी गारंटी रहती है। यानी आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। पुरानी टैक्स रिजीम में इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में बचत के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसें अगर भविष्य की योजनाओं का ध्यान में रखकर कोई निवेश कर रहे हैं तो पीपीएफ एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बता दें, सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से खोला जा सकता है। बैंक या पोस्ट में जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करके कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है अकाउंट ओपन कर सकता है।

15 साल के लिए लॉक रहेगा पैसा

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना की सबसे खात बात यह है कि इस स्कीम में पैसा 15 साल के लिए निवेश किया जाता है। समय पूरा होने के बाद 5-5 साल के टाइम पीरियड में इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

18 साल की उम्र से किया जा सकता है निवेश

अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र से निवेश करता है तो पीपीएफ जरिए एक मोटी रकम तैयार कर लेगा। इस योजना में मंथली भी निवेश कर सकते हैं। या फिर साल भर का अमाउंट एक साथ जमा करवा सकते हैं।

अगर अपने बच्चे के नाम पर पीपीएफ अकाउंट 18 साल की उम्र में खुला देते हैं तो और सालाना 1.5 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करते हैं तो 7.1 प्रतिशत तो मेच्योरिटी के वक्त कुल 55.14 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। अगर इसी स्कीम को बच्चें की तरफ से आगे भी निवेश किया गया तो 42 साल की उम्र तक करोड़पति बना जा सकता है। इस 42 साल की उम्र तक निवेशक सालाना 1.50 लाख रुपये जमा करने पर कुल 6.75 करोड़ रुपये का फंड खड़ा कर सकता है। जिसमें 75 लाख रुपये का निवेश होगा।

अगर कोई व्यक्ति एक लाख रुपये का निवेश करता है तब?

ऐसे निवेशक जो सालाना इस स्कीम में एक लाख रुपये का निवेश करते हैं वो 18 साल में कुल 18 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करेंगे। मैच्योरिटी के वक्त पर कुल 36.76 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। अगर यही निवेश 42 साल की उम्र तक किया जाए तो 4.50 करोड़ रुपये का फंड बनेगा। जिसमें 4 करोड़ रुपये ब्याज का होगा और 50 लाख रुपये निवेश का होगा।

अगर कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये निवेश करता है?

सालाना 50 रुपये इस स्कीम जो व्यक्ति 18 साल तक निवेश करेगा। वह 18.38 लाख रुपये का फंड बना सकता है। वहीं, अगर यही निवेश 42 साल तक के लिए किया गया तो 2.25 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं। जिसमें 25 लाख रुपये इनवेस्टमेंट का होगा।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less