लाइफस्टाइल
नई नवेली मम्मी बनी फ्रेंड को यूं करें विश, डबल हो जाएगी दोस्त की खुशी
- Authored by: सुनीत सिंह
- Updated Jul 23, 2026, 02:48 PM IST
New mom wishes, messages, shayari: अगर आपकी कोई खास दोस्त हाल ही में मां बनी है और आप उसे खास तरीके से बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 20 चुनिंदा विशेज, मैसेज और शायरियां आपकी मदद करेंगे।
![]()
अपनी दोस्त को मां बनने पर कैसे करें विश (Photo: IStock)
New mom wishes messages shayari in Hindi: अभी हाल ही में मेरी एक महिला मित्र ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। मुझे जैसे पता चला, उसको मैसेज किया और शुभामनाएं दीं। सामने से रिप्लाई आया- इतना सिंपल सा कॉन्ग्रेचुलेशन? तब लगा कि सही बात है, खास दोस्त के जीवन का सबसे खास पल पर इतना सिंपल रहना तो बेईमानी है। तो अगर आप भी अपनी किसी दोस्त या सहेली को उसके मां बनने पर बधाई देना चाहते हैं तो यहां हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें नई नवेली मम्मी बनी फ्रेंड के लिए 20 चुनिंदा विशेज, मैसेज और शायरियां:
दिल छू लेने वाले विश मैसेज
1. बधाई हो मेरी प्यारी दोस्त! तुम्हारी जिंदगी में सबसे खूबसूरत रिश्ता आया है। नन्हे मेहमान के साथ ढेर सारी खुशियां और मुस्कानें हमेशा बनी रहें।
2. मां बनने की इस नई यात्रा के लिए दिल से शुभकामनाएं। तुम्हारा घर हमेशा बच्चे की किलकारियों से गूंजता रहे।
3.तुम्हारी गोद भर गई, अब जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई। तुम्हें और नन्हे फरिश्ते को ढेर सारा प्यार।
4.नई जिम्मेदारियां आई हैं, लेकिन उनसे कहीं ज्यादा खुशियां भी। तुम एक शानदार मां बनोगी, मुझे पूरा यकीन है।
5.ईश्वर तुम्हारे नन्हे राजकुमार/राजकुमारी को लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य दे। ढेर सारी शुभकामनाएं।
भावुक संदेश (Emotional Messages)
6.आज से तुम्हारी दुनिया बदल गई है, क्योंकि अब तुम्हारी मुस्कान किसी और की मुस्कान से जुड़ गई है। मां बनने की बहुत-बहुत बधाई।
7.तुम्हारी गोद में आया ये नन्हा-सा चमत्कार पूरी जिंदगी प्यार और खुशियों से भर दे।
8.मां बनना सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है। इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
9.भगवान करे तुम्हारा हर दिन बच्चे की मासूम हंसी से शुरू हो और प्यार भरी यादों के साथ खत्म हो।
10.दुआ है कि तुम्हारा परिवार हमेशा यूं ही खुशियों से भरा रहे। नई मम्मी को ढेर सारी बधाइयां।
छोटे और प्यारे संदेश (Short Messages)
11. मुबारक हो! तुम्हारे घर सबसे प्यारी खुशी आई है।
12.नई मम्मी को ढेर सारा प्यार और अनगिनत बधाइयां।
13.नन्हे कदमों ने तुम्हारे घर को जन्नत बना दिया। Congratulations!
14. तुम्हारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू हो गया है।
15.मम्मी बनने की लाख-लाख बधाइयां। खुश रहो, मुस्कुराती रहो।
शायरी(Shayari)
16. नन्हे कदमों की आहट से,
महक उठा है घर-आंगन,
मां बनने की बधाई हो,
सज गया जीवन का दर्पण।
17.गोद में आई खुशियों की बहार,
घर में गूंजा है प्यार ही प्यार,
मुबारक हो मां बनने का ये दिन,
रहे सदा खुशियों का संसार।
18.छोटी-सी मुस्कान ने दुनिया बदल दी,
नन्ही-सी किलकारी ने खुशियां मचल दीं,
मुबारक हो तुम्हें मां बनने का ये पल,
ईश्वर ने जिंदगी सबसे खूबसूरत कर दी।
19. नन्हे हाथों में छिपी है नई कहानी,
अब तुम बन गई हो किसी की दुनिया सुहानी,
हर दिन खुशियों से भर जाए तुम्हारा जीवन,
यही है हमारी दिल से शुभकामना प्यारी।
20. रब करे नन्हा फरिश्ता
हर पल मुस्कुराता रहे,
मम्मी-पापा का आंगन
यूं ही महकता रहे।
मां बनने की ढेरों बधाइयां!
![]()
सुनीत सिंहauthor
सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Lifestyle
End of Article