Robert Kiyosaki Crash Warning: 'क्रैश हो रही ग्लोबल इकोनॉमी...', रॉबर्ट कियोसाकी बोले- पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Published on 23 जुल॰ 2026

एक ओर जहां मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते ग्लोबल टेंशन चरम पर है, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से दुनिया में महंगाई का खतरा बढ़ रहा है, शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है. इस बीच मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर ग्लोबल इकोनॉमी के क्रैश होने की चेतावनी (Global Economy Crash Warning) दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए ये वॉर्निंग दी है, जो तेजी से वायरल (Social Media Viral Post) हो रहा है. 

कियोसाकी ने अब क्या कहा? 
Robert Kiyosaki ने अपनी नई पोस्ट में एक बार फिर बेहद खराब ग्लोबल हालातों के बीच अपनी चेतावनी को दोहराया है और कहा है कि ग्लोबल इकॉनमी क्रैश हो रही है. उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी किताब 'रिच डैड्स प्रोफेसी' में इस बड़े क्रैश की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. जो लोग उस किताब में दी गई गाइडेंस को मानते थे, वे आज ठीक हैं.'

'अभी भी बहुत देर नहीं...'
अपनी पोस्ट में रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने आगे सलाह देते हुए कहा कि याद रखें, अभी बदलाव करने में देर नहीं हुई है. कियोसाकी के मुताबिक, हर क्रैश में बहुत से लोग जहां खत्म हो जाते हैं और कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पहले से और अमीर हो जाते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूँ कि आप भी उनमें से एक बनें जो और अमीर बनें.'

REPEATING: Global economy is crashing.

I predicted this in my book Rich Dad’s Prophecy.

Those that followed the guidance in that book are OK today.

Please remember, it’s not too late to make changes now.

Please remember in every crash many people are wiped out and a few…

सम्बंधित ख़बरें

— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) July 22, 2026

अमीर बनने का क्या जरिया? 
रॉबर्ट कियोसाकी ने पहली बार ऐसी क्रैश वॉर्निंग जारी नहीं की है, बल्कि इससे पहले वे कई बार इसे लेकर आगाह कर चुके हैं. उनकी कुछ पुरानी पोस्ट पर नजर डालें, तो Biggest Crash Warning देते हुए वे सोना-चांदी और क्रिप्टो को अमीर बनने का जरिया बताते नजर आए है. 

बीते मई महीने में उनके द्वारा किए गए एक पोस्ट पर गौर करें, तो कियोसाकी ने खासतौर पर Gold-Silver Invest को मुसीबत में सहारा बताया है. ऐसी ही एक वायरल पोस्ट में उन्होंने जिम रिचर्ड्स के अनुमान का हवाला देते हुए सोने की कीमत (Gold Rate) के आने वाले समय में 100,000 डॉलर (करीब 95 लाख रुपये से ज्यादा) तक पहुंचने का अनुमान जाहिर किया था, जबकि चांदी के लिए 200 डॉलर का टारगेट (Silver Price Target) दिया था. 

Robert Kiyosaki Post

सिर्फ सोना-चांदी (Gold-Silver) ही नहीं, बल्कि रॉबर्ट कियोसाकी की निवेश सलाह में क्रिप्टो एसेट्स भी शामिल रहते हैं और वे खासकर बिटक्वाइन और एथेरियम में पैसे लगाने के टिप्स देते हैं.

कियोसाकी की लेटेस्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और खबर लिखे जाने तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. बता दें कि Rich Dad Poor Dad के लेखक सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन निवेश से जुड़ी सलाह देते रहते हैं. उनके एक्स पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

(नोट- सोना-चांदी या अन्य किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Gold-Silver पर Robert Kiyosaki ने कही ये बड़ी बात

Live TV