ऐश्वर्या राय का वेटलॉस वाला लुक हो रहा वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा लेडी बॉस वाला अंदाज

Published on 22 जुल॰ 2026

ऐश्वर्या राय का वेटलॉस वाला लुक हो रहा वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा लेडी बॉस वाला अंदाज

Jul 22, 2026 05:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Aishwarya Rai Weight Loss Transformation: ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर पहुंची ऐश्वर्या की फोटोज में उनके ऑल ब्लैक आउटफिट और बॉस लेडी लुक को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे, फोटोज में देखें बदला हुआ अंदाज

ऐश्वर्या राय का वेटलॉस वाला लुक हो रहा वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा लेडी बॉस वाला अंदाज

ऐश्वर्या राय आमतौर पर पपराजी के कैमरे के सामने कम ही आती हैं। लेकिन इन दिनों उनका लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर पहुंची ऐश्वर्या की खूबसूरती और लुक्स दोनों किसी भी यंग एज एक्ट्रेस को टक्कर देने वाला दिख रहा। एक समय बढ़े वजन से लोगों की ट्रोलिंग का सामना करने वाली ऐश्वर्या का ये अंदाज किसी को भी दीवाना बना सकता है। वैसे तो सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के लुक की ढेरों फोटोज हैं लेकिन उनके स्टाइलिस्ट मोहित राय ने इन सेलेक्टेड तस्वीरों को शेयर किया है। जिसे देखकर आपकी नजरें भी नहीं हटेंगी।

ऑल ब्लैक वाला बॉस लेडी लुक

स्टाइलिस्ट की शेयर फोटोज में ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और उन्होंने हमेशा की तरह ही ट्रैवलिंग के लिए पूरा ब्लैक आउटफिट वियर किया है। लेकिन इस बार उनका अंदाज जुदा दिख रहा है। स्टाइल और फैशन के मामले में वैसे तो ऐश्वर्या का कोई सानी नहीं लेकिन बीते कुछ सालों से जो चमक फीकी हो गई थी वो एक बार फिर से नजर आ रही है। ब्लेजर और पैंट के साथ मिसेज बच्चन ने ओवरकोट हाथों पर कैरी किया था, तो चलिए डीकोड करें उनका ओवरऑल ब्लैक लुक, जो ट्रैवल और स्टाइल दोनों ही लिहाज से परफेक्ट है।

ऐश्वर्या राय का एयरपोर्ट से वेट लॉस वाला लुक हो रहा वायरल

कैसा है ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक एयरपोर्ट लुक

ऐश्वर्या राय ने ब्लैक कलर का फिटेड ब्लेजर वियर किया है। जिस पर हल्के एम्बेलिश्मेंट बने हुए हैं। जो कैमरे की लाइट पड़ते ही इस आउटफिट को शाइनी बना रहे हैं और आई कैची लुक क्रिएट कर रहे। वहीं साथ में मैचिंग के वाइड लेग पैंट्स को पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या ने वियर किया है। हाथों में ट्रेंच कोट जो कि ब्लैक कलर का है इस लुक में जान फूंक दे रहा।

शूज, एक्सेसरीज और मेकअप ने बना दिया लुक को खास

ऐश्वर्या का बॉस लेडी लुक बस काले कपड़ों से नहीं क्रिएट हो रहा। इस आउटफिट के साथ मैच प्वाइंटेड टो वाले हील्स बूट्स और साथ में बड़े से गूची बैग को पेयर किया गया है। ब्लैक लेदर स्ट्रक्चर्ड वाले बूट्स और बैग की वजह से उनका ये लुक बॉस जैसा दिख रहा है। साइड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर, सॉफ्ट स्मोकी आई शैडो, विंग्ड आईलाइनर के साथ शेडेड रेड लिप्स ऐश्वर्या की खूबसूरती में हमेशा की तरह चार चांद लगा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय की शार्प जॉ लाइन ने खींचा फैंस का ध्यान

ऐश्वर्या की ये फोटोज ने फैंस को दिया हिंट

ऐश्वर्या की इन फोटो की सीरीज में एक फोटो उनके बदले हुए लुक को साफ दिखा रही है। हाथों में पिंक रोज वाला गुलदस्ता और आंखों पर ब्लैक ओवल साइज शेड्स लगा रखे हैं। वहीं रेड लिप्स के साथ दिख रहीं उनकी शार्प जॉ लाइन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। तो आप भी देखें ऐश्वर्या राय का ये जबरदस्त ट्रांसफार्मेशन वाला लुक।