गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद| Navbharat Live

Published on 22 जुल॰ 2026

गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

सार

Virat Kohli Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरु पूर्णिमा महोत्सव से पहले वृन्दावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया।

Virat Kohli and Anushka Sharma Visit Premanand Maharaj Ashram in Vrindavan Ahead of Guru Purnima

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो नवभारत)

विस्तार

Virat Kohli And Anushka Sharma Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृन्दावन पहुंचे। दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव से ठीक पहले उनकी यह यात्रा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

आश्रम से सामने आई तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा श्रद्धाभाव से प्रेमानंद महाराज के समक्ष उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों पहले भी कई बार वृन्दावन आ चुके हैं और प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे हैं। उनकी सादगी और भक्ति भाव ने एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

23 से 30 जुलाई तक होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में 23 जुलाई से 30 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के वृन्दावन पहुंचने की संभावना है। महोत्सव के दौरान सत्संग, भजन-कीर्तन, गुरु पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी

इसी आयोजन से एक दिन पूर्व विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आश्रम पहुंचना विशेष माना जा रहा है। दोनों ने महाराज जी का आशीर्वाद लेकर गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं प्राप्त कीं। उनकी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और प्रशंसक उनकी आध्यात्मिक आस्था की सराहना कर रहे हैं।

वृन्दावन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन और आश्रम प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने में जुटा है। ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह आध्यात्मिक यात्रा गुरु पूर्णिमा पर्व की शुरुआत से पहले विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp