
संगीत की आलोचना पर बोले एआर रहमान
AR Rahman On Ramayana Music Criticism: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है. इस फिल्म के साथ-साथ इसके संगीत की भी चर्चा जोरो पर है. फिल्म में हैंस जिमर के साथ मिलकर ऑस्कर विनर कंपोजर एआर रहमान ने संगीत दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में अब फिल्म में संगीत देने और इसको लेकर आ रहे अलग-अलग रिएक्शन्स और आलोचनाओं पर पर बात की है.
‘रामायण‘ के गानों को सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन्स मिले हैं. कई यूजर संगीत की आलोचना भी कर रहे हैं. रावण तांडव के वीडियो में संगीत को भी पहले आलोचना का सामना करना पड़ा और फिर बाद में कुछ यूजर्स ने अपने विचार बदले और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो एआर रहमान से माफी तक मांगी. संगीत को लेकर चल रही इस बहस को लेकर एआर रहमान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्हें इन चर्चाओं के बारे में मालूम है.
“फीडबैक देखने की एनर्जी नहीं”
एआर रहमान ने कहा, “हम बहुत सारा काम करते हैं, फिल्टरेशन (चीज़ों को छांटना), आइडिएशन (नई चीज़ें सोचना) और बार बार सुधार करना, इसके बाद फीडबैक देखने के लिए कोई एनर्जी ही नहीं बचती है.
बेटे से मिलती रहती है जानकारी
इस दौरान रहमान ने बताया कि उनका बेटा उन्हें रिएक्शन्स में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी देता रहता है. वो कहते हैं, “मेरा बेटा मुझे बताता रहता है. ‘उन्होंने कल ये बात कही थी…अब वो माफी मांग रहे हैं…’ मैं कहता हू्ं ठीक है, मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है और उम्मीद है लोगों के ये पसंद आएगा.”
‘रामायण’ में कौन-कौन?
फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, कुणाल कपूर इंद्र, शीबा चड्ढा मंथरा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, अनुपम खेर जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More