विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल| Navbharat Live

Published on 18 जुल॰ 2026

विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल

  • Written By:

    सोनाली झा

Updated On: Jul 18, 2026 | 06:07 PM IST

विज्ञापन

सार

Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग शादी की पुष्टि करते हुए अपनी वाइट वेडिंग का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। लंदन में हुई इंटिमेट सेरेमनी की झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया।

Jennifer Winget And William Ismail London Wedding Celebrity Video

विलियम इस्माइल और जेनिफर विंगेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Jennifer Winget Marriage Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आखिरकार अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। अब जेनिफर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। जेनिफर विंगेट विलियम इस्माइल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और विलियम ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक निजी और इंटिमेट समारोह में वाइट वेडिंग की। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। जेनिफर ने शादी का वीडियो शेयर करते हुए भावुक कैप्शन लिखा कि आखिरकार हमारे सितारे भी मिल गए! वीडियो के अंत में लिखा गया है कि ऑफिशियली मैं आप सबको मिलवाती हूं मेरे हमसफर से। इस खास संदेश ने फैंस को भावुक कर दिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वेडिंग सेरेमनी की झलक

वीडियो की शुरुआत जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल के हाथों में हाथ थामे हुए एक खूबसूरत शॉट से होती है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इसके बाद चर्च में हुई वेडिंग सेरेमनी की झलक दिखाई जाती है। वीडियो के अंत में दोनों पति-पत्नी चर्च से मुस्कुराते हुए बाहर निकलते दिखाई देते हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

फैंस का रिएक्शन

शादी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस लगातार कमेंट कर इस नई शुरुआत के लिए जेनिफर और विलियम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पल का कब से इंतजार था। वहीं दूसरे ने लिखा कि बधाई हो जेन, हमेशा खुश रहो और भगवान की कृपा बनी रहे।

ये भी पढ़ें- बेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी

सेलेब्स ने दीं ढेरों शुभकामनाएं

सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस कपल को शुभकामनाएं दीं। जेनेलिया डिसूजा, जन्नत जुबैर, सोनू सूद, रश्मि देसाई, मौनी रॉय और दृष्टि धामी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर दोनों की नई जिंदगी के लिए प्यार और आशीर्वाद भेजा। हालांकि, जेनिफर और विलियम की शादी को लेकर आधिकारिक जानकारी अब सामने आई है, लेकिन उनकी इस खूबसूरत वेडिंग ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

Follow Navbharatlive whatsapp