'उन्हें वहां वो खुशी मिल रही है, जो मैं नहीं दे सकी', गोविंदा संग रिश्ते पर छलका सुनीता आहूजा का दर्द
Sunita Ahuja on Relationship With Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार बीर गोविंदा संग शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरों के बीच चुप्पी तोड़ी है.
Sunita Ahuja on Relationship With Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार बीर गोविंदा संग शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरों के बीच चुप्पी तोड़ी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/23/govinda-sunita-1-2026-10-23-16-03-36.jpg)
Sunita Ahuja on Relationship With Govinda: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच गोविंदा का नाम उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भी जोड़ा जा रहा है और दोनों के डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं. हालांकि, इन दावों को लेकर गोविंदा की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है.
इसी बीच अब सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और परिवार को लेकर खुलकर बात की है. सुनीता ने साफ कहा कि उनके और गोविंदा के रिश्ते में चाहे जो भी चल रहा हो वो अपने बच्चों को कभी उनके पिता से रिश्ता तोड़ने के लिए नहीं कहेंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर गोविंदा को कहीं और खुशी मिल रही है तो वो खुश रहें.
'बच्चों से कभी नहीं कहूंगी अपने पिता को छोड़ दो'
'टॉल टेल्स' को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच होने वाली परेशानियों का असर बच्चों और उनके पिता के रिश्ते पर नहीं पड़ना चाहिए. बता दें कि गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा. सुनीता के मुताबिक, वो कभी भी अपने बच्चों को गोविंदा से दूर होने के लिए नहीं कहेंगी. उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो बच्चों से कहे कि अपने पिता को छोड़ दो. ये फैसला उनका है. मेरा मतलब है कि ऐसी बात कहना बेकार है, क्योंकि वो उनके पिता हैं. उन्हें भी इस बारे में सोचना चाहिए. सिर्फ महिलाएं ही क्यों सोचें? महिलाओं को ही डिप्रेशन में क्यों रहना चाहिए? क्यों?'
गोविंदा संग रिश्ते पर छलका सुनीता का दर्द
इंटरव्यू में सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्ते में आई दूरी को लेकर भी बात की. इस दौरान उनकी बातों में रिश्ते को लेकर नाराजगी और दर्द दोनों नजर आया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि गोविंदा को अब कहीं और वो खुशी मिल रही है. सुनीता ने कहा, 'उन्हें वहां खुशी मिल रही है, जो मैं उन्हें 40 साल में नहीं दे सकी. कोई और उन्हें वो खुशी दे रहा है. मुझे ऐसा लगता है. भगवान उनका भला करे. उन्हें खुश रहने दीजिए.' सुनीता के इस बयान ने एक बार फिर गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी महिला का नाम नहीं लिया और न ही गोविंदा के कथित रिश्ते को लेकर कोई सीधा दावा किया.
'मुझे कोई नहीं पाल रहा, मैं सच बोलूंगी'
इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने साफ कहा कि वो अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने से पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा, 'मुझे कोई नहीं खिला रहा है. मैं जो हूं, अपने दम पर हूं. मैं सच बोलूंगी. मुझे लोगों का इतना प्यार मिला है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आज की दुनिया में मेरी तरह सच बोलने वाला कोई और है.' सुनीता ने आगे कहा, 'जो किसी अच्छे इंसान को दुख पहुंचाता है, उसे भगवान देखेगा. दुनिया जाए भाड़ में. हम अपना काम करेंगे. मेरे लिए इतना ही काफी है.'
निजी जिंदगी की परेशानियों से आगे बढ़ना चाहती हैं सुनीता
सुनीता ने ये भी साफ किया कि वो अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों में उलझकर अपना काम प्रभावित नहीं करना चाहतीं. उनका कहना है कि अगर वो लगातार इन्हीं विवादों के बारे में सोचती रहेंगी तो इसका असर उनके चेहरे के साथ काम पर भी दिखाई देगा. सुनीता ने कहा, 'इन चक्करों में पड़ेंगे तो अपना चेहरा भी जाएगा और अपना काम भी जाएगा. देखिए, मैं कितनी अच्छी एक्ट्रेस हूं. जिंदगी में इतनी टेंशन है, फिर भी मैं हंस रही हूं, है ना?'
ये भी पढ़ें: अपराधियों के निशाने पर अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ! मुंबई मेयर को आया धमकी भरा मेल; पुलिस अलर्ट
