मेरठ: उत्तरप्रदेश के मेरठ (Meerut Murder Case) में नीला ड्रम कांड यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी, साहिल शुक्ला और सांप कांड यानी अमित हत्याकांड में रविता और अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। इसी बीच अब निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद (Who Is Pawan Jallad) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह चारों दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है।
बिहार से मंगाई जाती है 24 फीट की सफेद रस्सी
हिन्दुस्तान के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पवन जल्लाद ने बताया कि यदि जेल प्रशासन की ओर से उन्हें बुलाया जाता है तो वह फांसी देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि फांसी के लिए इस्तेमाल होने वाली रस्सी सफेद रंग की होती है, जिसकी लंबाई करीब 24 फीट होती है और ये बिहार से मंगाई जाती है। फांसी देने से लगभग तीन दिन पहले जेल प्रशासन की ओर से उन्हें सूचना दी जाती है। जिसके बाद एक दिन पहले जेल पहुंचकर ट्रायल करते हैं।
चौथी पीढ़ी से निभा रहे जल्लाद की जिम्मेदारी
पवन जल्लाद ने बताया कि उनके परदादा लक्ष्मण, दादा कालू राम और पिता मम्मू भी जल्लाद थे। अब वह इस पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
निर्भया केस से आए थे चर्चा में
आपको बता दें कि दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप और हत्या (Nirbhaya Case Hangman) के मामले में देशभर में भारी आक्रोश देखने को मिला था। इस मामले में चार दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को 20 मार्च 2020 को तिहाड़ जेल में पवन जल्लाद ने ही फांसी दी थी।
महीने में एक बार जेल जाता है पवन
जेल अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पवन जल्लाद महीने में एक बार जेल में आता है, फांसीघर को चेक करके वापस लौट जाता है। जरूरत पर उसे बुला लिया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें –
- छत्तीसगढ़ में इन लोगों के राशन कार्ड होंगे निरस्त, जानें वजह, पढ़ें पूरी खबर
- रोजगार की तलाश में गई थी विदेश, मिली मौत की सजा, कौन हैं स्वीटी अख्तर? क्यों दी गई फांसी, मां-बाप ने सुनाया दर्द
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो लड़कियां गिरफ्तार, जानिए कैसे मुंबई तक पहुंचाया हथियार, क्या काम करती है दोनों?
- छत्तीसगढ़ में आठवीं पढ़ने वाले भी घर बैठे कमाएंगे 1000 रुपए, सरकार ने लिया गजब का फैसला, ऐसे करें आवेदन
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बदले गए कई SDM, कलेक्ट्रेट से जारी हुआ आदेश, देखें पूरी लिस्ट
(Pawan Jallad News, Who Is Pawan Jallad, Nirbhaya Case Hangman, Muskan Sahil Case, Meerut Crime News, Pawan Jallad Biography, Nirbhaya Convicts Execution, Meerut Murder Case)