लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में ही रहेगी: जज बोले- हत्या जैसे गंभीर आरोप, जमानत नहीं दे सकते; बहन और ड्राइवर को भी राहत नहीं - Lucknow News

Published on 23 अक्टू॰ 2026

लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में ही रहेगी:जज बोले- हत्या जैसे गंभीर आरोप, जमानत नहीं दे सकते; बहन और ड्राइवर को भी राहत नहीं

लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की जमानत खारिज कर दी गई। श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को भी राहत नहीं मिली।

तीनों ने CJM कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा-

QuoteImage

मामला गंभीर प्रकृति का है और इसका ट्रायल सेशन कोर्ट में होना है। ऐसे में जमानत देने का उचित आधार नहीं बनता है।

QuoteImage

श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को 20 अक्टूबर को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को लखनऊ में 6 घंटे 35 मिनट तक पूछताछ की गई। इसके बाद तीनों को 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

लखनऊ में 9 अक्टूबर को शिवा की श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी।

देखिए 2 तस्वीरें…

पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल कराने के बाद श्रद्धा उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर को कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल कराने के बाद श्रद्धा उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर को कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया के सवालों पर श्रद्धा ने हाथ जोड़ लिए।

कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया के सवालों पर श्रद्धा ने हाथ जोड़ लिए।

लखनऊ जेल में श्रद्धा और उसकी बहन अलग-अलग बैरक में

  • गुरुवार देर शाम जेल में दाखिले के दौरान श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश की तलाशी ली गई। श्रद्धा ने कुछ आपत्ति जताई, लेकिन जेल अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
  • इसके बाद जेल के डॉक्टरों और फार्मासिस्ट ने तीनों का मेडिकल परीक्षण किया। जेल रिकॉर्ड में उनका व्यक्तिगत और पारिवारिक ब्योरा दर्ज किया गया।
  • जेल में दाखिले की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को महिला बैरक के क्वारंटाइन बैरक में अन्य महिला बंदियों से अलग रखा गया। वहीं, चालक दानिश को पुरुष बैरक में बंद किया गया।

श्रद्धा दुबे ने फरारी के दौरान 18 अक्टूबर को ANI न्यूज एजेंसी को करीब 3 मिनट की बाइट दी थी। उसने खुद को बेकसूर बताया था।

अब पढ़िए श्रद्धा दुबे ने क्या कहा?

1. सारे आरोप बेबुनियाद, CCTV से बेकसूर साबित हो जाऊंगी

श्रद्धा ने कहा कि उसने शिवा को चौथी मंजिल से कूदते हुए अपनी आंखों से देखा था। बिल्डिंग के CCTV फुटेज निकलने पर वह बेकसूर साबित हो जाएगी।

2. शिवा की मां मुझे पसंद नहीं करती थीं

श्रद्धा के मुताबिक, वह शिवा को करीब चार महीने से जानती थी। शुरुआत के ढाई महीने तक दोनों दोस्त थे। उसने आरोप लगाया कि शिवा की मां उसे पसंद नहीं करती थीं, इसलिए उस पर गलत आरोप लगाए गए।

3. शिवा पर 16-17 लाख का कर्ज था

श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा पर करीब 16-17 लाख रुपए का कर्ज था और उसने उससे पैसे मांगे थे। श्रद्धा के मुताबिक, एक महीने पहले शिवा उसके घर से 5-6 लाख रुपए की ज्वेलरी ले गया था। उसने इसे दोनों का निजी मामला बताया।

4. सदमे और सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल से निकली

श्रद्धा ने कहा कि शिवा की मौत के बाद वह सदमे में थी और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसने आरोप लगाया कि शिवा के परिवार ने उसके ड्राइवर से मारपीट की और हत्या का आरोप लगाया, जिससे वह घबरा गई।

18 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे ने गुपचुप तरीके से ANI न्यूज एजेंसी को बाइट दी थी।

18 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे ने गुपचुप तरीके से ANI न्यूज एजेंसी को बाइट दी थी।

5. मेरा किसी नेता या अफसर से कोई कनेक्शन नहीं

श्रद्धा ने कहा कि उसका किसी नेता या अफसर से कोई संबंध नहीं है। उसने दावा किया कि उसे पूरी तरह फंसाया गया है। श्रद्धा ने पुलिस और न्यायपालिका से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोप लगाकर किसी को पूरे देश में अपराधी साबित करना इंसाफ नहीं है।

6. मेरी बहन का शिवा से कोई संबंध नहीं

श्रद्धा ने अपनी बहन को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह उससे मिलने आई थी। उसका शिवा से कोई संबंध नहीं था। श्रद्धा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का नाम बेवजह मामले में घसीटा गया है।

………………….

ये खबर भी पढ़िए-

'शिवा के शव पर लिपस्टिक कैसे लगी थी?':श्रद्धा बोली- वो मेरा बॉयफ्रेंड था, पुलिस ने 120 सवाल पूछे, चेहरे पर दाने निकलने से गुस्से में थी

करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस ने साढ़े 6 घंटे तक सिलसिलेवार ढंग से कुल 120 सवाल पूछे हैं। कारोबारी की मौत होने के बाद चेहरे और पेट में लिपिस्टिक लगी मिली थी। इस पर पुलिस ने आरोपी श्रद्धा से सवाल किया, तो उसने कहा शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था। मैने उसे नहीं मारा। वह एक सुसाइड था। पढ़िए पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    जेल में आजम की रहमत पाकर दहाड़े अखिलेश: विधायकों ने काशी के घाटों पर हक जमाया; चूहों के बाद सांड पहुंचे अस्पताल

    विधायकों ने काशी के घाटों पर हक जमाया; चूहों के बाद सांड पहुंचे अस्पताल|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में मौत: खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार खाई में पलटी

    खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार खाई में पलटी|आगरा,Agra - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अखिलेश बोले- आजम हैं, आजम रहेंगे: रामपुर जेल में एक घंटे मुलाकात की; बाहर आए तो सवाल पर झल्लाए, VIDEO

    रामपुर जेल में एक घंटे मुलाकात की; बाहर आए तो सवाल पर झल्लाए, VIDEO|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर