आगरा: Husband install Camera in Bedroom भारत में दहेज प्रताड़ना के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना अलग-अलग कोर्ट में लाखों मामले दर्ज हो रहे हैं। दहेज प्रताड़ना का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां पत्नी ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पत्नी का अरोप है कि उसके पति ने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक कैमरा लगावा दिया था और उसकी सास लाइव देखती थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति ने पूरे घर में लगवाया कैमरा
Husband install Camera in Bedroom ताजगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी 8 महीने पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाले अजय से हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी में 20 लाख रुपए खर्च हुए थे। बावजूद इसके अजय और उसके परिजन 2 लाख रुपए की और डिमांड कर रहे हैं। वहीं, जब मायके वालों ने डिमांड पूरी करने से असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने युवती को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आगे बताया कि दो दिन बाद उसे वापस ले गए तो पूरे घर के साथ ही बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। पति ने 17 सितंबर को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान भी साथ रखने से मना कर दिया।
16 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पीड़ित पत्नी ने आगे बताया कि अजय से उसकी दोस्ती 16 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच अक्सर मुलाकात होने लगी। मुलाकात के दौरान अजय ने कई बार उसे नशीला पेय पिला देता था, जिसके चलते वो बेहोश हो जाती थी। इस बार में पूछने पर वो टाल देती थी। पीड़िता का कहना है कि इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसके नाम से कई आईडी बनाईं, जिस पर उसे मैसेज भेजने की कहता। उस पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बनाया।
फर्जी हस्ताक्षर करवाकर की शादी
आरोपी 28 जुलाई को उसे जबरन ग्वालियर लेकर गया। परिजनों को पता चला तो वह अपने साथ ले गया घर ले आए। एक सप्ताह बाद कुनाल ने संपर्क किया और बहाने से अपने साथ घर लेकर गया। आरोप है कि वहां कुनाल उसके परिजनों ने जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर अपने समर्थन में शादी करने का वीडियो बनाया। उसे प्रयागराज ले जाकर कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराके मंदिर में शादी कराई।
मामले में दहेज का केस दर्ज
परिजनों ने आठ अगस्त को उसकी गुमशुदगी के दर्ज करा दी। दो दिन बाद वह परिवार के पास लौट आयी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित कुनाल राजपूत, उसके माता-पिता और चाचा-चाची के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- टाइगर श्रॉफ नहीं... बल्कि ये फेमस एक्टर थे निशाने पर! लॉरेंस बिश्नोई गैंग का चौंकाने वाला खुलासा, बढ़ी बॉलीवुड की धड़कन!
- विश्व धरोहर बनेगा छत्तीसगढ़ का सिरपुर! यूनेस्को की अस्थायी सूची में मिली जगह, जानिए क्यों खास है ये स्थान
- Guru Gochar 2026: बृहस्पति की चाल बदलते ही इन 5 राशियों के जीवन में आएगा महा-तूफान! तुरंत चेक करें अपनी राशि