सिंधिया ने हादसे को लेकर उठाए सवाल, ग्रीन कार्पेट बिछाए जाने को लेकर भड़के

Published on 18 अक्टू॰ 2026

सिंधिया ने हादसे को लेकर उठाए सवाल, ग्रीन कार्पेट बिछाए जाने को लेकर भड़के

शीतला माता मंदिर हादसे के बाद ग्वालियर में मातम का माहौल है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.

Google Search

शीतला माता मंदिर हादसे के बाद ग्वालियर में मातम का माहौल है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.

author-image

New Update

jyoti sindhiya

jyoti sindhiya

MP News: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं को ट्रक से कुचले जाने की घटना में 15 लोगों की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायलों का हाल लेने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. सिंधिया ने हादसे  को लेकर सवाल उठाए.  उन्होंने कहा, रात के अंधेरे में ट्रक शहर के अंदर कैसे पहुंचा? उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की बात कही. इसी दौरान उनके दौरे से पहले अस्पताल में बिछाए गए ग्रीन  कार्पेट को लेकर सिंधिया भड़क गए.

शीतला माता मंदिर हादसे के बाद ग्वालियर में मातम का माहौल है. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के हालात और उनके इलाज के बारे में जानने की कोशिश की. सिंधिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है. दो मरीजों के पेल्विक बोन में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी सूचना सामने आई है. गंभीर मरीजों को पहले स्थिर करने के बाद आगे के ​इलाज के लिए सर्जरी करने का निर्णय लिया गया है. 

सिंधिया का सवाल

हादसे को लेकर सिंधिया ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न खड़ा किया है. उन्होंने पूछा कि आखिर रात के अंधेरे में ट्रक ग्वालियर शहर के अंदर किस तरह से पहुंच गया? सिंधिया के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे या हादसे की कोई दूसरी वजह भी थी. इसकी पूरी जानकारी जांच में जल्द सामने आएगी. उन्होंने हादसे की वजह की विस्तृत जांच पर जोर दिया. उन्होंने कहा, जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. सिंधिया के अनुसार, हादसे के बाद उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव से तीन बार चर्चा हुई. उन्होंने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई पर चर्चा की. 

पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना

सिंधिया के अनुसार, मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद राशि भी आवंटित की गई है. उन्होंने कहा कि इस समय पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना और उनके हालात को स्थिर करना है.  सिंधिया के आने से पहले ग्रीन कार्पेट बिछाया गया था. सिंधिया के अस्पताल पहुंचने से पहले ट्रॉमा सेंटर में तैयारियों की तस्वीरों ने एक अलग सवाल खड़ा कर दिया. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कराई गई. कर्मचारी झाड़ू लगाते दिखाई दिए. ग्रीन कार्पेट भी बिछाया गया. इतना ही नहीं, परिसर में मौजूद टूटी टाइल्स और गड्ढों को सीमेंट-रेत के मसाले से ठीक कर दिया गया. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें