अनिरुद्ध रविचंदर: काव्या मारन संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे म्यूजिक कंपोजर, कब और कहां होगा रिसेप्शन?

Published on 17 अक्टू॰ 2026

अनिरुद्ध रविचंदर: काव्या मारन संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे म्यूजिक कंपोजर, कब और कहां होगा रिसेप्शन?

Sat, 17 Oct 2026 09:10 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Oct 2026 09:10 AM IST

सार

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी होने जा रही है। जानिए कब होगी शादी? रिसेप्शन पार्टी का आयोजन कहां होगा?

विज्ञापन

Anirudh Ravichander confirmed to marry Sunrisers CEO Kavya Maran Know details about wedding and reception

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के घर शहनाई बजने वाली है। वे काव्या मारन के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Trending Videos

Anirudh Ravichander confirmed to marry Sunrisers CEO Kavya Maran Know details about wedding and reception

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को दिया निमंत्रण - फोटो : एक्स@TelanganaCMO

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की रवि-काव्या की शादी की पुष्टि
दोनों की शादी की खबर की पुष्टि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कर दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री को मारन परिवार ने रिसेप्शन में आमंत्रित किया है। सीएम रेड्डी ने तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें शादी की बात की पुष्टि के साथ ही, रिसेप्शन की तारीख भी बताई है। 


काव्या मारन के परिवार ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, 'सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स में उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में बुलाया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा'।

Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran. The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled to be held in Chennai on November 21. #KalanithiMaran #KavyaMaran

— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026

विज्ञापन

विज्ञापन

Anirudh Ravichander confirmed to marry Sunrisers CEO Kavya Maran Know details about wedding and reception

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

कब होगी शादी?
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन की डेट सामने आ चुकी है। मगर, शादी की डेट का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकती है। काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वे सन ग्रुप के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी, सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। आईपीएल मैचों में अक्सर काव्या को देखा जाता है। 

Anirudh Ravichander confirmed to marry Sunrisers CEO Kavya Maran Know details about wedding and reception

अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @anirudhofficial

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध  को सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है। इसके अलावा साल के अंत में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध ने जो फिल्में बनाईं, उनमें से अधिकांश फिल्में उनके होने वाले ससुर कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस की हैं।

विज्ञापन