रायपुर में भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के लिए दुखद खबर, पूर्व कप्तान का निधन, जूझ रहीं थी इस बीमारी से | IBC24

Published on 14 अक्टू॰ 2026

जिम्बाब्वे: Sarah Dambanevana Death Reason भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 16 अक्टूबर से तीन टी20 मैचों की प्रतियोगिता की शुरुआत होने वाली है। लेकिन मैच से पहले जिम्बाब्वे की दिग्गज क्रिकेटर सारा डंबानेवाना के निधन की खबर सामने आ रही है। उन्होंने महज 36 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक ऐसी शख्सियत खो दी, जिसने महिला अंपायरों के लिए नई राह बनाने में योगदान दिया।

सारा डंबानेवाना का निधन

Sarah Dambanevana Death Reason सारा डंबानेवाना के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सारा के निधन पर शोक जताया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सफर को प्रेरणादायक बताया। क्रिकेट के बाद वह अंपायरिंग की तरफ आईं और वहां भी अपना बेस्ट दिया।

लंबे समय से जूझ रहीं थी गंभीर बीमारी से

मिली जानकारी के अनुसार सारा डंबानेवाना लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और मार्च 2026 से उनका इलाज जारी था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान ही उन्होंने जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में अंतिम सांस ली। बता दें कि सारा ने 2 सितंबर 2023 को गैबोरोन में केन्या और बोत्सवाना की महिला टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें बड़े टूर्नामेंट में भी जिम्मेदारी मिली। वह 2024 के महिला टी20 वर्ल्ड कप और 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में मैच अधिकारियों का हिस्सा रहीं।

2009 से 2014 तक की टीम की कप्तानी

सारा ने 2009 से 2014 के बीच जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह तेज गेंदबाज थीं और 2011 के आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भी टीम का हिस्सा बनीं। उनका क्रिकेट करियर सिर्फ खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहा। बाद में उन्होंने अंपायरिंग को अपना पेशा बनाया और इस क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। सारा ने अपने करियर में 72 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग की। इनमें पुरुषों के 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय, महिलाओं के 14 वनडे अंतरराष्ट्रीय और 48 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

  • महाष्टमी कब मनाई जाएगी? ये बड़ा अपडेट सुलझाएगा 18 या 19 अक्टूबर की गुत्थी! यहां जानें सही तारीख 
  • यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, इन तीन दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान 
  • देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें, जब मिला गाय का कटा हुआ सिर, इलाके में माहौल तनाव पूर्ण