“भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित”.. नायब तहसीलदार के दफ्तर के इस सन्देश से भड़के हिंदूवादी संगठन, चक्काजाम और आंदोलन की चेतावनी | IBC24

Published on 14 अक्टू॰ 2026

Kusmi Naib Tehsildar Controversy: बलरामपुर: जिले के कुसमी में नायब तहसीलदार से जुड़े एक संदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तहसील कार्यालय के बाहर लिखे संदेश में भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित बताया गया है। नवरात्रि के बीच इस संदेश को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और तहसील से लेकर एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया। संगठनों ने नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, एसडीएम ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

सन्देश धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला

हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। आने वाले दिनों में दशहरा सहित कई पर्व भी मनाए जाएंगे। ऐसे में चंदा मांगने को लेकर इस तरह का संदेश लिखवाना धार्मिक आयोजनों से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

Kusmi Naib Tehsildar Controversy: संदेश के विरोध में हिंदू संगठनों के लोग तहसील और एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
संगठनों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति चंदा नहीं देना चाहता, तो वह सीधे मना कर सकता है। लेकिन सरकारी कार्यालय के बाहर इस तरह का संदेश लिखवाना उचित नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में चक्काजाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। एसडीएम बालेश्वर राम ने कहा कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब सबकी नजर प्रशासन की जांच और आगे उठाए जाने वाले कदमों पर है। फिलहाल, कुसमी में तहसील कार्यालय के बाहर लिखे इस संदेश को लेकर विवाद जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

रियाद में फिर से धमाकों की आवाज सुनाई देने के बीच सऊदी अरब ने हूती मिसाइल को रोका

ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों के समूह ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की

हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई

बंगाल के मुख्यमंत्री ने हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के 6,000 करोड़ रुपये के रसायन संयंत्र का उद्घाटन किया

एसआरएफटीआई के विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, कुलपति से इस्तीफे की मांग