अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार

Published on 11 अक्टू॰ 2026

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है. सुनील शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी और काजोल तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिग बी पर प्यार लुटाया.

किसी ने उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया, तो किसी ने उनके लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. 

सुनील शेट्टी ने दी बधाई
एक्टर सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन के संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है और जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, 'आपसे कितनी भी बार मिलूं, हर बार वही उत्साह और हैरानी महसूस होती है, जो बचपन में आपको देखकर होती थी. आपसे हर मुलाकात में कुछ नया सीखने को मिलता है और आपके लिए मेरी तारीफ और सम्मान और बढ़ जाता है. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा. जन्मदिन मुबारक हो सर.'

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

कियारा आडवाणी ने भी किया विश
कियारा आडवाणी ने भी अमिताभ बच्चन संग अपनी एक फोटो शेयर की है. उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सर! आप आज भी और हमेशा एक आइकॉन, एक दिग्गज और सबके लिए प्रेरणा हैं. मैं आपके लिए ढेर सारी खुशियों और अच्छी सेहत की कामना करती हूं.'

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

काजोल ने भी बिग बी को किया विश
काजोल ने बिग बी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हमारे बेहद शानदार शख्सियत! आपके लिए हमेशा अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियों की कामना करती हूं.'

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन को अपना गुरु
चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों दिग्गज एक्टर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. चिरंजीवी ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे सबसे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. सिनेमा के प्रति आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और ऐसे कई यादगार सालों की कामना करता हूं, जिनमें आप वही करते रहें, जिससे आपको लगाव है. पूरे प्यार और सम्मान के साथ, सर.'

Happy Birthday to my dearest Guru Ji @SrBachchan 💐 Your love for cinema and the respect you bring to your craft have always been an inspiration to me. Beyond your towering achievements, it is your warmth and humility that make you so special. Wishing you good health, endless happiness and many more memorable years doing what you love. With all my love and respect, Sir! ❤️

— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) October 11, 2026

कमल हासन ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट
कमल हासन ने बिग बी संग एक फोटो शेयर की है और लिखा, 'उन्होंने अपनी भारी आवाज को यादगार बना दिया, बात के बीच के ठहराव को रोमांचक बना दिया और भौंहें ऊपर उठाने के अंदाज को कहानी का एक अहम मोड़ बना दिया. अमित जी के मुंह से निकला एक साधारण-सा 'देवियों और सज्जनों' भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत जैसा लगता है. वो हमेशा से सबसे अलग और सबसे खास रहे हैं. जन्मदिन मुबारक हो, एंग्री यंग मैन.'

अजय देवगन ने दी बधाई
अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'उम्र के साथ आप भले ही सबसे सीनियर बन गए हों, लेकिन आपका जोश आज भी पहले की तरह जवान है. जन्मदिन मुबारक हो, अमित जी!'

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बिग बी को किया विश
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अमिताभ सर! एक्टिंग से प्यार करने की एक बड़ी वजह आप भी हैं. इसके लिए आपका शुक्रिया. मैं आपके हमेशा अच्छी सेहत और खुशियों की कामना करता हूं.'

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

और पढ़ें