'अपनी सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा और विज्ञान से प्रगति करता है भारत', चेन्नई में बोले पीएम मोदी
PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये की की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.
PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये की की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/11/pm-modi-in-chennai-2026-10-11-15-20-51.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (DD)
PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने चेन्नई मेट्रो में सफर किया और आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की. उसके बाद पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान 13 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति भी शामिल हुए. जिन्होंने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया.
पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा आप सभी के साथ होना खुशी की बात है. आज का दिन तमिलनाडु के लिए ऐतिहासिक है; आज के कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.
पीएम मोदी ने कहा कि यहां कई पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया और नए प्रोजेक्ट्स की नींव रख रहे हैं. इनमें से कुछ रोजाना के सफर को आसान बनाएंगे, तो कुछ इंडस्ट्री और व्यापार को बढ़ावा देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से पूरे तमिलनाडु में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लोगों को इन विकास परियोजनाओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि आज से नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है. नवरात्रि के पर्व का ये पुण्य अवसर और शिव के साथ-साथ शक्ति की पवित्र भूमि तमिलनाडु. पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने से पहले मुझे जलकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. पीएम मोदी ने कहा कि मैं तमिलनाडु की इस पवित्र भूमि से सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी देता हूं.
पीएम मोदी ने जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत रत्न जय प्रकाश नारायण की और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती भी है. पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों विभूतियों का जीवन हमें राष्ट्रसेवा के प्रति और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है. पीएम मोदी ने जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को श्रद्धंजलि भी दी. पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ देर पहले आईआईटी मद्रास में मुझे ब्रेन रिसर्च सेंटर में जाने का अवसर मिला. इस फील्ड में होने वाली रिचर्स पब्लिक हेल्थ की फील्ड में अनेक नए अवसर पैदा कर सकती हैं. इस विजिट के अलावा मैंने चेन्नई मेट्रो के एक और फेज को जनता को समर्पित करने का अवसर मिला है.
'अपनी सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा और विज्ञान से प्रगति करता है भारत'
पीएम मोदी ने कहा कि मंदिर से मेट्रो तक तमिलनाडु के ये अनुभव यही आज के भारत की स्प्रिट है. भारत अपनी सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा लेता है. विज्ञान की प्रगति से आगे बढ़ता है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है. हमारी विरासत और हमारे भविष्य की आकांक्षाएं साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं.
ये भी पढ़ें: PM Modi Tamil Nadu Visit: तमिलनाडु में आज ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम, राजेंद्र चोल के सम्मान में जारी करेंगे सिक्का
राज्य के विकास के देश का विकास मेरा मंत्र- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मैंने अपने सार्वजनिक जीवन का 25 वर्षों का बड़ा पड़ाव पार किया है. अक्टूबर 2001 में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब से देशवासियों ने सीएम और पीएम के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है. 25 वर्षों के इस कालखंड में डेमोक्रेसी की दो शक्तियों में मेरा विश्वास लगातार मजबूत हुआ है. पहला पीपल और कंट्री और दूसरा कोपरेटिव फेडरलिज्म. मैं हमेशा राज्य के विकास से देश का मंत्र लेकर चला.
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया, भारत के दुश्मनों और आतंकियों के लिए कोई ठिकाना सुरक्षित नहीं', तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी
