इंदौर में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म: शादी का कहा तो बातचीत कर दी बंद, जान से मारने की भी दी धमकी - Indore News

Published on 11 अक्टू॰ 2026

इंदौर में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म:शादी का कहा तो बातचीत कर दी बंद, जान से मारने की भी दी धमकी

इंदौर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में मेट्रिमोनियल साइट पर पहचान के बाद एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है।

महिला का आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। उसका एक बेटा है। पति से मतभेद के कारण वह 2020 से अलग रह रही है।

जून 2026 में उसने शादी डॉट कॉम पर अकाउंट बनाया था। इसी दौरान उसकी पहचान सिलिकॉन सिटी निवासी उन्नत अस्तोलिया से हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

उन्नत ने महिला से शादी करने की बात कही। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। उसने कहा कि मामला निपटने के बाद वह महिला से शादी कर लेगा।

शादी के लिए दबाव बनाया तो दी धमकी

पीड़िता के मुताबिक, 17 जुलाई 2026 की शाम उसका बेटा शॉपिंग के लिए बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी उसके किराए के मकान पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसका शोषण किया।

जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और बात टालने लगा। उसने धमकी दी कि दोबारा शादी की बात करने पर वह उसे जान से मार देगा।

पिछले एक महीने से आरोपी ने महिला का फोन उठाना और उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

रिश्तेदार ने 14 साल की लड़की से की छेड़छाड़

इधर, एक अन्य मामले में इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 14 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके रिश्तेदार महेश के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रिश्तेदार महेश घर आया और चेहरे पर डिटेन लगाने की बात करने लगा। जब छात्रा डिटेन लगाने लगी, तो आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

.