'हमेशा मुश्किल होता है...' भारत से मिली हार के बाद शाई होप का बयान वायरल, जानिए गेंदबाज या बल्लेबाज किसे बताया दोषी?

Published on 7 अक्टू॰ 2026

'हमेशा मुश्किल होता है...' भारत से मिली हार के बाद शाई होप का बयान वायरल, जानिए गेंदबाज या बल्लेबाज किसे बताया दोषी?

Shai Hope Statement : भारत से पहले टी20 में मिली 8 विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

Shai Hope Statement : भारत से पहले टी20 में मिली 8 विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

Shai Hope

Shai Hope Photograph: (X)

Shai Hope Statement : वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. टीम इंडिया ने 172 रनों के लक्ष्य का पीछा 14.4 में कर लिया. भारत के लिए कप्तान अय्यर ने नाबाद 102 रनों की शानकीय पारी खेली, जबकि बॉल के साथ डेब्यू पर नमन धीर ने 3 विकेट हासिल किए. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. अब इस हार के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

— BCCI (@BCCI) October 6, 2026

भारत से मिली हार पर शाई होप ने दिया बड़ा बयान

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि, 'आप हमेशा गेम के कई हिस्सों पर उंगली उठाते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि हमने बैकएंड में काफी रन नहीं बनाए. मुझे लगा कि शायद हम बैटिंग में थोड़े ज्यादा ही उलझे हुए थे. हम खेलने को लेकर बहुत अग्रेसिव थे लेकिन हां, जब आप इंडिया में खेल रहे होते हैं, तो आपको बोर्ड पर रन बनाने होते हैं. आपके पास लगभग एक्स्ट्रा 20 या 30 रन का कुशन होना चाहिए क्योंकि जब आप बॉल से डिफेंड करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो आउटफील्ड पर नमी, सरफेस थोड़ा बेहतर हो जाता है. इसलिए आपको खुद को थोड़ा और कुशन देना होगा'.

🏮SHAI HOPE STILL NOT HAPPY WITH PICTHES 🤯

Shai 🗣️: When you are playing in India, you need to put runs on the board and give yourself that cushion

- it means Hope slams Indian picthes but I just want say that The ekana stadium picth is too different from others pic.twitter.com/y9YtNrbeGG

— VK (@Aur_vicky) October 6, 2026

होप ने आगे कहा कि, 'कभी-कभी आप चाहेंगे कि कुछ और ऑल-राउंडर बॉलिंग करें, आपके लिए कुछ अलग ऑप्शन लेकिन आज हमें बस इसी कॉम्बिनेशन के साथ जाना था. आप जानते हैं, हम उम्मीद करते थे कि खिलाड़ी चाहे जो भी स्किल सेट लाएं, वे अच्छा करेंगे. लेकिन आज इंडिया के खिलाफ हमारे पास इतना नहीं था कि हम जीत सकें और जैसा कि मैंने कहा, जब आप टारगेट सेट कर रहे होते हैं, तो यहां यह हमेशा ज्यादा मुश्किल होता है'.

टीम इंडिया के प्रदर्शन शाई होप ने बोली बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा कि, 'आइडियली, मैं चाहूंगा कि वो आठ-आठ ओवर बॉलिंग कर सकें. उस समय हमारी टीम में उनमें से सिर्फ दो ही थे. इसलिए हम चाहते थे अगर आपको कुछ और विकेट मिल जाते, आपके बैक एंड में अभी भी कुछ लेफ्ट-हैंडर होते, तो हम चेज को लाकर बीच में कुछ डैमेज कर सकते थे. लेकिन आज यह हमारे लिए काम नहीं आया. आप जानते हैं, हमें एक एक्स्ट्रा स्पिनर चाहिए था, लेकिन बहुत सी चीजें हैं जिन्हें आप बाद में देख सकते हैं. इंडिया ने अच्छा खेला और वो आज हमसे बेहतर खेले'.

SHAI HOPE SEPAKS 🗣️

“Need to put lots of runs specially when you play v India, Credit to Shreyas and Team.” pic.twitter.com/fHH2XuIXBy

— Maina Singh (@Maina_Singhx77) October 6, 2026

वेस्टइंडीजड के कप्तान शाई होप ने अपने फॉर्म को लेकर कहा कि, 'मुझे यहां बैटिंग करना बहुत पसंद है. इसलिए जब भी मुझे यहां आकर कुछ क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है, तो मुझे हमेशा खुशी होती है'.

कब और कहां होगा पहला टी20 मैच

अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रांची में होगा. ये मुकाबला शाम को 7 बजे से खेला जाएगा, वहीं टॉस 6:30 बजे होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें :कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच, जानिए किस स्टेडियम में होगा दोनों के बीच मुकाबला