शहर में निकले सिया-राम, तो सज गए मार्ग: झूमते दिखे दर्शनार्थी, तस्वीरों में देखिए आगरा का जनकपुरी महोत्सव - Agra News

Published on 6 अक्टू॰ 2026

आगरा में जनकपुरी महोत्सव के बीच मंगलवार को शहर में उत्सव और शादी जैसा माहौल नजर आया। एक ओर मनकामेश्वर मंदिर से श्रीराम की बारात जनकपुरी के लिए रवाना हुई, वहीं दूसरी ओर जनकपुरी क्षेत्र में माता सीता का डोला निकला। राम बारात में 168 झांकियां शामिल रहीं

.

सिया को ब्याहने निकले रथ पर श्रीराम

सिया को ब्याहने निकले रथ पर श्रीराम

मनकामेश्वर मंदिर से निकली श्रीराम की बारात में बैंड-बाजे, ढोल और अलग-अलग धार्मिक व सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में नीब करौरी बाबा की झांकी भी शामिल थी, जिसे देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ नजर आई। राम बारात के मार्ग को जगह-जगह फूलों और रोशनी से सजाया गया था। स्वागत के दौरान श्रीराम के स्वरूप पर पुष्पवर्षा की गई। बारात के आगे बढ़ने के साथ पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

माता सीता की जगह-जगह हुई आरती

माता सीता की जगह-जगह हुई आरती

इधर, जनकपुरी क्षेत्र में माता सीता का डोला निकाला गया। डोला यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 500 महिलाएं एक जैसे परिधान में यात्रा का हिस्सा बनीं। महिलाओं ने सज-धजकर माता सीता के डोले के साथ यात्रा की। डोला सिकंदरा क्षेत्र में तैयार की गई मिथिला नगरी तक पहुंचा, जहां स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में माता सीता के स्वरूप ने गौरा पूजन किया।

मिथिला नगरी में माता सीता ने किया गौरा पूजन

मिथिला नगरी में माता सीता ने किया गौरा पूजन

जनकपुरी क्षेत्र में जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई है। झूलों और मेले के कारण यहां उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। घरों और दुकानों को भी सजाया गया है। राम बारात के स्वागत के लिए मार्ग पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रीराम की बारात के जनकपुरी पहुंचने के साथ ही मिथिला नगरी में राम-सीता विवाह का उत्सव शुरू हो गया। बुधवार सुबह बारात के जनकपुरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद विवाह की रस्में होंगी।

तस्वीरों में देखिए शहर का जनकपुरी महोत्सव—श्रीराम की बारात और माता सीता का डोला

श्री राम बारात में हनुमान जी की झांकी

श्री राम बारात में हनुमान जी की झांकी

नीम करोरी बाबा की झांकी भी रहीशामिल

नीम करोरी बाबा की झांकी भी रहीशामिल

माता सीता के डोले में महिलाएं एक ही परिधान में झूमती नजर आई

माता सीता के डोले में महिलाएं एक ही परिधान में झूमती नजर आई

हंस के डोले पर सवार थी माता सीता

हंस के डोले पर सवार थी माता सीता

श्री राम के स्वागत के लिए तैयार है जनकपुरी क्षेत्र

श्री राम के स्वागत के लिए तैयार है जनकपुरी क्षेत्र

दुल्हन की तरह सजाया गया जनकपुरी क्षेत्र सिकंदरा को

दुल्हन की तरह सजाया गया जनकपुरी क्षेत्र सिकंदरा को

मार्ग पर लगाए गए बच्चों के लिए झूले

मार्ग पर लगाए गए बच्चों के लिए झूले

जनक महल को देखने के लिए उमड़े दर्शनार्थी

जनक महल को देखने के लिए उमड़े दर्शनार्थी

जनकपुरी क्षेत्र में भजनों पर झूमते बच्चे और लोग

जनकपुरी क्षेत्र में भजनों पर झूमते बच्चे और लोग