अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले-पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो

Published on 4 अक्टू॰ 2026

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ‘नशामुक्ति’ के लिए पंजाब से पहले ‘वनस्पतिभोगी’ यूपी का नंबर लगाए। पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो।

पढ़ें :- भाजपा ने फोड़ा सपा के 34 साल के पाप का घड़ा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले-बहुत बेहया है घड़ा

उन्होंने कहा कि ये कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना वाली बात है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सीसीटीवी के सामने भाजपाइयों द्वारा सरेआम की गई बेईमानी वाली ‘चंडीगढ़ी चाल’ आज भी पूरे देश और पंजाब को याद है, ऐसे में फिर भाजपा किस मुंह से पंजाब में लड़ने उतरेगी क्या उसे नहीं मालूम कि वहां भाजपा की क्या दुर्गति होने वाली है। इसीलिए सवाल ये है कि ये ‘नशामुक्ति का बयान’ किसकी ओर इशारा है। दरअसल ये दिल्ली-लखनऊ की आपसी लड़ाई में पंजाब के कंधे पर रखकर चलाई गई बंदूक है। अब कहीं इसके जवाब में लखनऊ वाले ये न कह दें कि यूपी को ड्रोन-दूरबीन से मुक्त कर देंगे बाक़ी जनता समझदार है। आपस में टकराता डबल इंजन, ट्रबल इंजन बन गया है।

भाजपा ‘नशामुक्ति’ के लिए पंजाब से पहले ‘वनस्पतिभोगी’ यूपी का नंबर लगाए… पुरानी कहावत है… पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो।

ये कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना वाली बात है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सीसीटीवी के सामने भाजपाइयों द्वारा सरेआम की गई बेईमानी वाली ‘चंडीगढ़ी चाल’ आज भी पूरे देश और पंजाब को याद है, ऐसे में फिर भाजपा किस मुँह से पंजाब में लड़ने उतरेगी क्या उसे नहीं मालूम कि वहाँ भाजपा की क्या दुर्गति होनेवाली है। इसीलिए सवाल ये है कि ये ‘नशामुक्ति का बयान’ किसकी ओर इशारा है। दरअसल ये दिल्ली-लखनऊ की आपसी लड़ाई में पंजाब के कंधे पर रखकर चलाई गई बंदूक है। अब कहीं इसके जवाब में लखनऊवाले ये न कह दें कि यूपी को ड्रोन-दूरबीन से मुक्त कर देंगे… बाक़ी जनता समझदार है।

आपस में टकराता डबल इंजन, ट्रबल इंजन बन गया है।

पढ़ें :- महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न को लेकर प्रियंका गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया , मोदी और शाह इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं?

जैसे भाजपाई जुमले ने देश को ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ कर दिया, जैसे ‘महँगाई मुक्त’ कर दिया, जैसे भाजपाई नोटबंदी ने ‘कालाधन मुक्त’ कर दिया, जैसे बिहार को ‘बाढ़ मुक्त’ कर दिया वैसे ही ‘नशामुक्ति’ के झूठे वादे का भी बहुत बुरा हाल होगा। अब एक ही सच है कि जनता ‘भाजपा से मुक्ति’ का संकल्प ले चुकी है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 4, 2026

उन्होंने कहा कि जैसे भाजपाई जुमले ने देश को ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ कर दिया, जैसे ‘महंगाई मुक्त’ कर दिया, जैसे भाजपाई नोटबंदी ने ‘कालाधन मुक्त’ कर दिया, जैसे बिहार को ‘बाढ़ मुक्त’ कर दिया वैसे ही ‘नशामुक्ति’ के झूठे वादे का भी बहुत बुरा हाल होगा। अब एक ही सच है कि जनता ‘भाजपा से मुक्ति’ का संकल्प ले चुकी है।

पढ़ें :- 'थप्पड़ कांड' के बाद अखिलेश का बड़ा एक्शन, गोरखपुर सपा की पूरी जिला-महानगर इकाई भंग