Mahira Sharma: डिप्रेशन में हैं 'बिग बॉस' फेम माहिरा शर्मा? इंस्टाग्राम पर लिखा 'माफ करना', घबराए फैंस!
'बिग बॉस 13' फेम माहिरा शर्मा बीते कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टक पोस्ट करते हुए माफ करना लिखा... ये पोस्ट पड़कर फैंस की टेंशन बढ़ गई है।
माहिरा शर्मा के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई चिंता
- Published: 16 Jul 2026, 04:33 PM IST
- Last Updated: 16 Jul 2026, 05:16 PM IST
Mahira Sharma: 'बिग बॉस 13' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रस-मॉडल माहिरा शर्मा अपने एक पोस्ट से चर्चा में आ गई हैं। लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर लौटते हुए महिरा ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए सिर्फ "माफ करना" लिखा और उसके साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया। उन्होंने किस संदर्भ में ये पोस्ट लिखा, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी लेकिन इस पोस्ट से फऐंस की टेंशन बढ़ गई है।
माहिरा के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी
माहिरा शर्मा ने अपनी पोस्ट में न कोई कैप्शन लिखा और न ही यह बताया कि आखिर वह किस बात के लिए माफी मांग रही हैं। ऐसे में उनके फॉलोअर्स इस पोस्ट का मतलब समझने की कोशिश करने लगे।
पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनकी सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने उनसे अपील की कि इस तरह की रहस्यमयी पोस्ट साझा न करें, क्योंकि इससे प्रशंसक परेशान हो जाते हैं।
फैंस ने पूछा- 'क्या आप ठीक हैं?'
माहिरा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने सीधे उनसे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है। कुछ फैंस ने लिखा- 'क्या वह किसी परेशानी से गुजर रही हैं?'
एक यूजर ने लिखा कि ऐसी पोस्ट देखकर लोगों को गलतफहमी हो सकती है, इसलिए उन्हें अपने फैंस को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए। वहीं कई अन्य लोगों ने उनकी सलामती की दुआ करते हुए जल्द अपडेट देने की मांग की।
29 मई के बाद पहली बार किया पोस्ट
गौरतलब है कि माहिरा शर्मा ने 29 मई के बाद इंस्टाग्राम पर कोई नई पोस्ट साझा नहीं की थी। ऐसे में एक महीने से ज्यादा समय बाद उनकी वापसी और वह भी सिर्फ दो शब्दों वाली पोस्ट ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
अब उनके फैंस को इंतजार है कि आखिर इस पोस्ट के पीछे की असली वजह क्या है और क्या यह किसी नए प्रोजेक्ट का संकेत है या फिर कोई व्यक्तिगत संदेश।
'बिग बॉस 13' से मिली थी खास पहचान
माहिरा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में टीवी शो 'यारों का टशन' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'नागिन 3', 'बेपनाह प्यार' और 'कुंडली भाग्य' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया।
हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'बिग बॉस 13' से मिली, जहां वह फाइनलिस्ट तक पहुंचीं और अपनी मजबूत मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कई वीडियो सॉन्ग में दिखीं
टेलीविजन के अलावा माहिरा शर्मा पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी लगातार सक्रिय रही हैं। वह 'लेहम्बरगिन्नी', 'रडुआ रिटर्न्स' जैसी फिल्मों और 'बजाओ' वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।