गुरुग्राम में इंफ्लुएंसर को जीते-जी श्रद्धांजलि दी: मौत की अफवाह पर बोले- जिंदा हूं साहब; कटारिया पर फ्लाइट में सिगरेट पीने का आरोप - gurugram News

Published on 4 अक्टू॰ 2026

गुरुग्राम में इंफ्लुएंसर को जीते-जी श्रद्धांजलि दी:मौत की अफवाह पर बोले- जिंदा हूं साहब; कटारिया पर फ्लाइट में सिगरेट पीने का आरोप

गुरुग्राम5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में मौत की अफवाह के बाद इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया ने वीडियो जारी किया। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में मौत की अफवाह के बाद इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया ने वीडियो जारी किया।

गुरुग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी मौत का दावा किया गया। पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस श्रद्धांजलि देने लगे। कमेंट सेक्शन में रेस्ट इन पीस (RIP) कटारिया भाई लिखने लगे।

उनके परिवार के पास भी कई प्रशंसकों और रिश्तेदारों के फोन आए। बाद में खुद कटारिया ने अपने नए सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो जारी कर इसका खंडन किया। उन्होंने कहा- जिंदा हूं साहब, अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी ने अकाउंट हैक कर झूठी जानकारी दी।

कटारिया के पुराने अकाउंट से शेयर की गई RIP वाली पोस्ट को 23 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इधर, बॉबी इससे पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। 2022 में फ्लाइट में सिगरेट पीने और उत्तराखंड में सड़क पर बैठकर शराब पीने के वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे।

इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया की रेस्ट इन पीस वाली फेक पोस्ट।

इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया की रेस्ट इन पीस वाली फेक पोस्ट।

हैकर्स ने पुरानी आईडी से किया पोस्ट

बॉबी कटारिया ने वीडियो मैसेज जारी कर मौत की अफवाह पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जिस पुराने सोशल मीडिया अकाउंट से उनके निधन की पोस्ट शेयर की गई थी, उसे कोई दूसरा व्यक्ति हैंडल करता था। पोस्ट सामने आने के बाद जब उससे संपर्क किया गया तो पता चला कि पुरानी आईडी हैक हो चुकी है। अभी उस अकाउंट पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है।

उन्होंने कहा कि हैकर्स ने उनके फैंस के बीच डर, भ्रम और सनसनी फैलाने के लिए उनके नाम से यह फर्जी पोस्ट शेयर की। म

बॉबी बोले- कानूनी कार्रवाई की तैयारी

इस घटना के बाद बॉबी कटारिया और उनकी टीम मामले को लेकर गंभीर है। बॉबी ने वीडियो में बताया कि उनकी टीम हैक किए गए अकाउंट को रिकवर करने में जुटी है। साथ ही उन्होंने हैकर्स को चेतावनी दी कि फर्जी पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दें, वरना उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हैक की गई इसी आईडी से बॉबी कटारिया के निधन का दावा करते हुए 12 पोस्ट शेयर की गई।

हैक की गई इसी आईडी से बॉबी कटारिया के निधन का दावा करते हुए 12 पोस्ट शेयर की गई।

लगातार 12 वीडियो पोस्ट डाली

हैकर्स ने पुराने सोशल मीडिया अकाउंट से बॉबी कटारिया के निधन का दावा करते हुए एक के बाद एक 12 वीडियो पोस्ट डालीं। इन पोस्ट में बॉबी कटारिया का फोटो लगाकर उस पर मिस यू भाई, आरईपी लिखा गया।

कुछ पोस्ट में इमोजी का यूज कर उनके पुराने वीडियो शेयर किए गए। एक पोस्ट में उनके जिम के फोटो पर आईपी लिखकर शेयर किया गया, इस पोस्ट पर 2.3 मिलियन (23 लाख) से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं।

इस ID से 214 पोस्ट की जा चुकी

बॉबी की जिस इंस्टाग्राम ID से ये पोस्ट की गई है, उससे अभी तक 214 पोस्ट की गई है। इस आईडी को 32 हजार 700 यूजर फॉलो करते हैं। वहीं, बॉबी कटारिया के मेन अकाउंट को फॉलो किया गया है। इसकी बॉयो में भी बॉबी के मुख्य अकाउंट का जिक्र है।

इस फेक पोस्ट पर 2.3 मिलियम व्यूज मिल चुके हैं।

इस फेक पोस्ट पर 2.3 मिलियम व्यूज मिल चुके हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणा में 3 दिन मौसम रहेगा ड्राई: हिसार 38.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर; 6 अक्टूबर से होगी हल्की बारिश

    हिसार 38.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर; 6 अक्टूबर से होगी हल्की बारिश|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा BJP विधायकों की PM मोदी से एक घंटे मीटिंग: किसानों-खिलाड़ियों को लेकर चर्चा, इलैक्ट्रिक बस में CM सैनी संग वापस लौटे MLA

    किसानों-खिलाड़ियों को लेकर चर्चा, इलैक्ट्रिक बस में CM सैनी संग वापस लौटे MLA|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोहना में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: फांसी पर लटका मिला शव, सरकारी स्कूल में पढ़ती, बीमारी से परेशान चल रही

    फांसी पर लटका मिला शव, सरकारी स्कूल में पढ़ती, बीमारी से परेशान चल रही|सोहना,Sohna - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम का सॉफ्टवेयर इंजीनियर नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदा: बॉडी पार्ट्स 40 फीट तक बिखरे; पत्नी से तलाक, बच्चे के इलाज में ₹40 लाख खर्च

    1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर